सिल्क्यारा में आवासीय भवन में आग लगने से 01 व्यक्ति की जलने से मृत्यु, 03 घायल
विनीत कंसवाल, उत्तरकाशी*
उत्तरकाशी।तहसील डुण्डा अन्तर्गत ग्राम सिलक्यारा में बीरेंद्र पाल लाल पुत्र अमर लाल के आवासीय मकान में आग लगने से 01 व्यक्ति की जलने से मृत्यु हो गई तथा 03 लोग घायल हुये हैं। घायलों को पुलिस के वाहन से अस्पताल लाया जा रहा हैं। आग पर काबू पाया गया हैं पुलिस मौके पर हैं राजस्व उपनिरीक्षक को मौके के लिए रवाना
आग लगने का समय लगभग 06:30 बजे की घटना, मृतक एवं घायल जो कश्मीरी हैं। घायलों को CHC ब्रह्मखाल में लाया गया हैं। आग लगने का कारण लकड़ी काटने की मशीन के पेट्रोल तेल के गिरने से अचानक आग लग गयी हैं।

