HTML tutorial
HTML tutorial

कांग्रेस ने बॉक्सर विजेंदर सिंह को पार्टी में शामिल कराकर उन्

Spread the love

नई दिल्ली।एजेंसी।भाजपा जंहा अभिनेताओं को पार्टी में शामिल कराकर मजबूती बना रही हैं वंही दूसरी और कांग्रेस ने इसके जवाब में बड़ा दांव खेला है। कांग्रेस ने बॉक्सर विजेंदर सिंह को पार्टी में शामिल कराकर उन्हें दक्षिण दिल्ली से चुनाव मैदान पर उतारा है।

विजेंदर सिंह ने मगंलवार को जब दक्षिण दिल्ली से अपना नामांकन कराया तो पत्रकारों ने सवाल दागा कि भाजपा के पास तो अब ढाई किलो का हाथ है। इस पर विजेंदर ने अपनी मसल्स दिखाते हुए कहा कि कांग्रेस के पास पावरफुल बाइसेप्स है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब तेजी से पंच मार सकती है। उन्होंने अपना हाथ भी पंचिंग पोज में दिखाया।

उल्लेखनीय है कि 1993 में आई सन्नी देओल अभिनीत फिल्म दामिनी आई थी जिसमें “ढाई किलो का हाथ” इतना ज्यादा फेमस हुआ कि यह लोगों की जुबान पर चढ़ गया था।

देवभूमि खबर

Related articles