प्रियंका नहीं पूर्व विधायक अजय राय होंगे वाराणसी से कांग्रेस उम्मीदवार

Spread the love

नई दिल्ली।एजेंसी।

कांग्रेस ने वाराणसी लोकसभा सीट पर जारी सस्पेंस को खत्म कर दिया है। पार्टी ने गुरुवार को वाराणसी से अजय राय को टिकट दिया है। इससे पहले 2014 लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने अजय राय को ही टिकट दिया था। इस बार भी अजय पीएम मोदी के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं। बता दें काफी दिनों से अटकलें लग रही थीं कि कांग्रेस महासचिव वाराणसी सीट से पीएम मोदी को कड़ी टक्कर देने के लिए चुनावी अखाड़े में उतर सकती हैं।

देवभूमि खबर

Related articles