कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने किशोर को सभी पदों से किया मुक्त
देहरादून । आखिर किशोर उपाध्याय को कांग्रेस पार्टी ने झटका देते हुए पार्टी के तमाम पदों से हटा दिया है। प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने पत्र जारी करते हुए कहा कि पार्टी प्रदेश में भाजपा को लेकर जनता बड़ी संजीदगी से कांग्रेस को सत्ता में लानी चाहती है।आप इस लड़ाई में भाजपा के नेताओं से मिलकर गतिविधियों को कमजोर करने का काम कर रहे हैं ।लिहाजा आपको अगले आदेश तक तमाम पदों बसे मुक्त किया जाता है।

आपको बता दें पिछले दिनों किशोर उपाध्याय बीजेपी नेताओं से मिलते हुए पाए गए थे जिसके बाद से कांग्रेस में उनके खिलाफ खासी नाराजगी नजर आ रही थी

