पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक बीडी रतूड़ी ने कई गणमान्य व्यक्तियों को उत्तराखंड क्रांति दल की सदस्यता दिलवाई
देहरादून । पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक बीडी रतूड़ी ने यमुनोत्री विधानसभा जिला उत्तरकाशी रमेश रमोला एवं अन्य कई गणमान्य व्यक्तियों को उत्तराखंड क्रांति दल की सदस्यता दिलवाई तत्पश्चात श्री रमेश रमोला द्वारा यमुनोत्री विधानसभा 2022 चुनाव के लिए के लिए आवेदन पत्र भरा गया । श्री रमोला जोकि सिंचाई विभाग कर्मचारी महासंघ के विगत 16 वर्षों से प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं इसके अतिरिक्त अधिकारी कर्मचारी समिति के प्रदेश संयोजक रहे हैं । जनपद उत्तरकाशी में श्री गोपाल मणि की जो की कथाएं भागवत कथा जो भी कथाएं वहां पर होती है उसके जिला संयोजक भी है।
प्रवक्ता विजय बौड़ाई ने बताया कि श्री रमोला पिछले कई सालों से यमुनोत्री विधानसभा में लगातार जनहित के मुद्दों पर काम कर रहे हैं तथा युवाओं को जागृत कर रहे हैं ।
रमोला ने कहा कि दोनों राष्ट्रीय दलों ने बारी-बारी मिलकर उत्तराखंड राज्य के जल जंगल जमीनों का दोहन किया है राज्य में व्याप्त बेरोजगारी पलायन और भी मूल सुविधाओं के अभाव के लिए दोनों ही राष्ट्रीय दल दोषी है किंतु अब उत्तराखंडी जाग चुके है तथा परिवर्तन चाहते हैं और अपने क्षेत्रीय दल की ओर आकर्षित हो रहे हैं । उत्तराखंड क्रांति दल ही उत्तराखंड का बेहतर विकास कर सकता है क्योंकि उत्तराखंड राज्य यदि है तो उत्तराखंड क्रांति दल की ही देन है । तथा विश्वास दिलाया कि पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए 2022 विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड क्रांति दल का परचम लहराएंगे ।देहरादून जिले के राजपुर विधानसभा( आरक्षित )से बिल्लू बाल्मीकि द्वारा आवेदन किया गया कार्यकर्ताओं ने बिल्लू बाल्मीकि का फूल मालाओं से स्वागत किया उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पार्टियां केवल अपने संगठन को बढ़ाने का काम कर रही हैं ।
संरक्षक बीडी रतूड़ी , वरिष्ठ नेता लता फत हुसैन ,केंद्रीय महामंत्री जय प्रकाश उपाध्याय ,जिला अध्यक्ष दीपक रावत, किरन रावत मुकेश कुंद्रा ,केंद्रीय सचिव अशोक नेगी ,युवा नेता कमल कांत आदि उपस्थित थे ।

