राहुल प्रियंका गांधी सेना ने किसानों के समर्थन में ताली और थाली बजाकर किया प्रदर्शन

राहुल प्रियंका गांधी सेना ने किसानों के समर्थन में ताली और थाली बजाकर किया प्रदर्शन
Spread the love

विकासनगर। राहुल प्रियंका गांधी सेना से जुड़े कार्यकर्ताओं ने विकासनगर में देश में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एकत्र होकर ताली और थाली बजाकर प्रदर्शन किया

राहुल प्रियंका गांधी सेना के कार्यकर्ता 3:30 बजे विकास नगर स्थित तिलक भवन के सामने एकत्र हुए और उन्होंने मोदी सरकार के विरुद्ध एवं किसानों के समर्थन में जबरदस्त नारेबाजी की। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने जोर जोर से थाली बजाकर लगभग आधे घंटे तक प्रदर्शन किया।कार्यक्रम में ह्यूमन राइट्स एंड आरटीआई एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी भागीदारी की।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना भगाने के लिए थाली बजवाई थी लेकिन कोरोना तो नहीं भगा परन्तु इससे भी बड़ी बीमारी तीन किसान बिलों के रूप में देश पर थोप दी है जिससे देश का अन्नदाता परेशान है और आंदोलन कर रहा है।
किसान आंदोलन को सत्रहवाँ दिन हो गया है किसान बारिश में भीग रहे हैं, बीजेपी समर्थक किसानों को देशद्रोही और आतंकी, खालिस्तानी, नक्सली माओवादी बता कर बदनाम कर रहे हैं लेकिन ऐसे बदनाम करने वाले लोगों के विरुद्ध सरकार कोई एक्शन नहीं ले रही है।सरकार सोई हुई है, जिसे जगाने के लिए आज राहुल प्रियंका गाँधी सेना के कार्यकर्ता थाली बजा रहे हैं और 14 दिसम्बर के किसान आंदोलन में भी सक्रिय भागीदारी करेंगे।
यदि सरकार बिल वापस नहीं लेती तो सेना कार्यकर्ता दिल्ली कूच को भी तैयार हैं।

कार्यक्रम में ह्यूमन राइट्स एन्ड आरटीआई एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविन्द शर्मा, राहुल प्रियंका गाँधी सेना के प्रदेश महासचिव भास्कर चुग, प्रदेश सचिव अनीता वर्मा, जिलाध्यक्ष शुभम भटनागर, यूथ विंग जिलाध्यक्ष वीरेश चौहान, जिला महासचिव वीरेंद्र सिंह, जिला सचिव सोनिया जीना, विधानसभा अध्यक्ष महेंद्र मित्तल, शहर अध्यक्ष सोम दत्त जाटव देश प्रेमी, जिला सचिव यूथ विंग सुरेश तोमर , विधानसभा वरिष्ठ उपाध्याक्ष अफजल बेग, उपाध्यक्ष बबिता चौहान, महासचिव इरशाद अहमद, कुमार, रियाज शेख, सुमन कुमार, संदीप सिंह, हैरिस, नीलम चुग सहित अनेकों कार्यकर्ता शामिल हुए।

देवभूमि खबर

Related articles