कुमाऊँ मंडल आयुक्त दीपक रावत ने सरोवर नगरी में सफाई व्यवस्था को लेकर जताई नाराजगी

कुमाऊँ मंडल आयुक्त दीपक रावत ने सरोवर नगरी में सफाई व्यवस्था को लेकर जताई नाराजगी
Spread the love

रिपोर्ट । ललित जोशी।

नैनीताल ।कुमाऊँ मंडल आयुक्त दीपक रावत ने सरोवर नगरी नैनीताल का तल्लीताल से मल्लीताल तक औचक निरीक्षण किया । इस दौरान आयुक्त को कई जगह सफाई व्यवस्था से नाराजगी देखने को मिली।उन्होंने अधिशासी अधिकारी को चेतावनी जारी करते हुए सफाई अभियान चलाकर सफाई कराने,के निर्देश जारी किए।साथ ही कहा यत्र तत्र पड़ी निर्माण सामग्री को 48 घण्टे के भीतर हटाया जाए।नालों की सफाई करने के निर्देश दिए।

माल रोड में पर्यटकों द्वारा किराये पर साइकिल/बाइक का संचालन किया जाता है किंतु कतिपय के पास वैध लाइसेंस नही है,।इस सम्बंध में आरटीओ को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।नगर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने हेतु संयुक्त मजिस्ट्रेट, आरटीओ व ईओ को स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका नैनीताल आदि मौजूद थे।

बाईट। मंडलायुक्त दीपक रावत। -

देवभूमि खबर

Related articles