दून पुलिस ने सहयोग करने वाले कोरोना वारियर्स को किया सम्मानित

दून पुलिस ने सहयोग करने वाले कोरोना वारियर्स को किया सम्मानित
Spread the love

देहरादून।देहरादून पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान पुलिस के माध्यम से जनता तक दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुओं का सहयोग करने वाले कोरोना वारियर्स को सम्मानित किया। डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

कोरोनावायरस के संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए संपूर्ण देश में किए गए लॉकडाउन के दौरान पुलिस विभाग द्वारा आम जनमानस की सहायता के लिए हर संभव प्रयास किए गए तथा प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक खाद्य सामग्री तथा दैनिक उपयोग की अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित की गई। विपदा के उस दौर में अनेक स्वयंसेवी संस्थाओ, व्यक्तियों द्वारा स्वेच्छा से आगे आते हुए पुलिस को सहयोग प्रदान किया तथा पुलिस के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करवाई गयी। कोरोना संक्रमण के उस दौर में उक्त व्यक्तियों द्वारा दिए गए अतुलनीय सहयोग के लिए पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने श्री आशीष दुआ,श्री गौरव दुआ,श्री एस0 के0 यादव,श्री कमल अरोरा,श्री प्रणव अरोरा,श्री पंकज बिजलवान,श्री हरीश अरोरा कोरोना वारियर्स को समस्त पुलिस परिवार की ओर से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किये ।

देवभूमि खबर

Related articles