16 जनवरी से प्रारंभ हो रहे कोविड-19 टीकाकरण अभियान के लिए वैक्सीन की पहली खेप पहुंची
देहरादून।राज्य में 16 जनवरी से प्रारंभ हो रहे कोविड-19 टीकाकरण अभियान के लिए वैक्सीन की पहली खेप पहुंच गई है। प्रथम चरण में 50 हजार हेल्थ वर्कर्स को कोविड-19 की यह वैक्सीन लगाई जानी है। आज जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर वैक्सीन की पहली खेप के रूप में एक लाख तेरह हजार टीके उत्तराखंड पहुंच गए हैं। वैक्सीन के दो डोज के हिसाब से हेल्थ वर्कर्स को टीके लगाए जाएंगे। पहली वैक्सीन लगाने के बाद 28 वें दिन में दूसरी डोज लगाई जाएगी। उत्तराखंड में देहरादून को स्टेट सेंटर जबकि अल्मोड़ा व पौड़ी को सब-सेंटर बनाया गया है।
निदेशक ,चिकित्सा स्वास्थ्य एस के गुप्ता ने बताया कि कोविड वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है।उन्होंने कहा इसमें कोई घबराने की जरूरत नही है।

