महाराष्ट्र मे बढते संक्रमितों ने बढायी चिंताए-पढिये संजय थपलियाल की रिपोर्ट
देहरादून । भारत में कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। लॉकडाउन का तीसरा चरण खत्म होने को है, बावूजद इसके संक्रमण की रफ्तार धीमी नहीं हुई है। देश में कोरोना वायरस का आंकड़ा 81 हजार पार कर गया है। पिछले एक दिन में में कोरोना वायरस के 3722 नए मामले सामने आए हैं और कोविड-19 से 234 लोगों की मौत हुई है। शुक्रवार को जारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर करीब 81,970 हो गए हैं और कोविड-19 से अब तक 2649 लोगों की मौत हो चुकी है।
कोरोना के कुल 81970 केसों में 51401 एक्टिव केस हैं, वहीं 27915 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है या फिर वह ठीक हो चुके हैं। कोरोना वायरस से अब तक सर्वाधिक 1019 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस की सबसे अधिक तबाही देखने को मिल रही है। महाराष्ट्र में कोविड-19 के कुल 27,524 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। इनमें से 6049 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें छुट्टी दे दी गई है। इस राज्य में अब तक सबसे अधिक 1019 लोगों की जान जा चुकी है।
महाराष्ट्र में 9 मार्च को पहले कोविड-19 मामले का पता चलने के ठीक चार सप्ताह बाद 7 अप्रैल को कोरोना मामलों की गिनती 1000 से 1018 के पार चली गई। 7 मार्च को राज्य में मरने वालों की संख्या 64 ।
तीस दिन बाद 7 मई को राज्य में 17974 मामले और 694 मौतें हुईं।14 मई तक के आंकड़ो पर गौर करें तो राज्य में कुल 27,524 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। इनमें से 6049 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं सबसे अधिक 1019 लोगों की जान जा चुकी है।
महाराष्ट्र में एक दिन में रिकॉर्ड 1495 नए मामले सामने आए हैं। इनमें एशिया की सबसे बड़ी झोपड़पट्टी माने जाने वाली मुंबई की धारावी बस्ती में 66 नए मामले शामिल हैं। धारावी में अब तक एक हजार से ज्यादा संक्रमित पाए गए हैं और 40 लोगों की मौत हुई है। इस बस्ती में कोरोना के बढ़ते मामले सरकार की चिंता बढ़ा रहे हैं।
महाराष्ट्र में सबसे अधिक संवेदनशील म्यूनिसिपल कारपोेरेशन के मामले हैं जिनके आंकड़ो पर गौर करें तो मुबई म्युनिसिपल कारपोरेशन में सर्वाधिक 16,738 मामले पाॅजिटिव जिसमें 621 लोगों की मौत हुई है,थाने युनिसिपल कारपोरेशन में 1215 मामले पाॅजिटिव जिसमें 19 लोगों की मौत, नवी युनिसिपल कारपोरेशन में 1113 मामले पाॅजिटिव जिसमें 14 लोगों की मौत हुई हैं । थाने बोर्ड की कुल पाॅजिटिव मरीजों की सख्ंया 20,689 जिसमें इस क्षेत्र में सर्वाधिक 681मौतें हुई है। वंही राज्य के नासिक मण्डल में 1193 पाॅजिटिव 71 लोगों की मौत, पुणे मण्डल मेें 3783 मामले पाॅजिटिव 198 मरीजों की मौत हुई है। पूरे राज्य में तेजी से बढ रहे सकं्रमण के मामले महाराष्ट्र सरकार के लिए चिंता जनक है। यदि सरकार कोरोना की इस महामारी से निबटने के लिए कोई ठोस निर्णय नहीं लेती है तो महाराष्ट्र सरकार के लिए स्थिति भयावह हो सकती है।
