HTML tutorial
HTML tutorial

गोपेश्वर एवं पीएचसी गौचर में 44 आइसोलेशन वार्ड बनाए गए,लोग को फेसेलिटी क्वारेन्टाइन में

गोपेश्वर एवं पीएचसी गौचर में 44 आइसोलेशन वार्ड बनाए गए,लोग को फेसेलिटी क्वारेन्टाइन में
Spread the love

चमोली ।जनपद में कोबिड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से सर्तक और मुस्तैद है। जिला अस्पताल सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर स्वास्थ्य सुविधाओं के पुख्ता इतेजाम किए गए है। इसके अतिरिक्त आर्मी, आईटीबीपी, एनटीपीसी की मेडिकल से संबधित यूनिट को आकस्मिक प्लान में रखा गया है और जरूरत पडने पर इनका भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि जिले में ट्राम सेंटर कर्णप्रयाग, सीएचसी थराली, जोशीमठ, पाण्डुकेश्वर, नौटी, एलोपैथिक चिकित्सालय मंडल, जीएमवीएन कालेश्वर में क्वारेन्टाइन फेसेलिटी सेंटर बनाए गए है। इसके अतिरिक्त आर्मी हाॅस्पिटल को कन्टीजेंसी में रखा है यहाॅ पर भी 45 बैड की सुविधा उपलब्ध है। क्वारेन्टाइन के लिए भी कन्टीजेन्सी प्लान तैयार किया गया है और यहाॅ पर कार्मिकों को प्रशिक्षण भी किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त और भी आवश्यकता पडती है तो हिमांद संस्था में उपलब्ध 35 बैड को भी इस्तेमाल किया जा सकता है। 
जिला अस्पताल गोपेश्वर एवं पीएचसी गौचर में 44 आइसोलेशन वार्ड बनाए गए है। जिले में अभी तक कोई कोराना पेशेंट नही है, लेकिल एहतियात के तौर पर अभी भी 8 लोग को फेसेलिटी क्वारेन्टाइन में रखा गया है। इसमें 04 लोग ट्रामा सेंटर कर्णप्रयाग और 04 लोग जीएमवीएन कालेश्वर में रख गए है, जबकि पोखरी में क्वारेन्टाइन में रखे एक व्यक्ति को डिस्चार्ज किया गया है। बाहर से आने वाले स्थानीय लोगों को एहतियात के तौर पर उनके घर पर ही आशा वर्कर की देखरेख में 14 दिनों तक होम क्वारेन्टाइन में रखा जा रहा है। कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत सभी स्वास्थ्य उपकरणों की खरीद की गई है। स्वास्थ्य केन्द्रों पर एबुलेंस, वेंटीलेटर, पीपीई किट, मास्क, सेनेटाइजर, स्प्रे मशीन, पर्याप्त दवाईयां का स्टाॅक सहित चिकित्सकों की टीमें तैनात की गई है। 
जिले में प्रवेश सीमा गौचर, मोहनखाल, मंडल, महलचैरी तथा ग्वालदम से आने वाले सभी वाहनों को स्प्रे मशीन से सेनेटाइज्ड किया जा रहा है। सभी नगर निकायों में भी नियमित रूप से फाॅगिंग एवं स्प्रे मशीन से कीटनाशक दवाओं का छिडकाव करते हुए सेनेटाइज्ड किया जा रहा है। लोगों को सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। सभी गांवों को भी सेनेटाइज्ड करने के लिए गांवों में ब्लीचिंग उपलब्ध कराया गया है और नियमित इसका छिडकाव कराया जा रहा है।

देवभूमि खबर

Related articles