HTML tutorial
HTML tutorial

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी में पुरातन छात्र सम्मेलन एवं पुरातन छात्र परिषद का गठन

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी में पुरातन छात्र सम्मेलन एवं पुरातन छात्र परिषद का गठन
Spread the love

टिहरी।राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी में महाविद्यालय के स्थापना के तकरीबन 40 सालो के उपरांत नई शिक्षा नीति तथा एनएएसी एक्रिडिएशन के मद्देनजर प्रथम पुरातन छात्र सम्मेलन एवं पुरातन छात्र परिषद का गठन किया गया।

इस अवसर पर डॉ शालिनी रावत ने सम्मेलन के उद्देश्य, परिषद का प्रकार, कार्य एवं भविष्यगामी गतिविधियों की रूपरेखा को सभी को अवगत करवाया। इस सम्मेलन में तकरीबन 30 पूर्व छात्र छात्राओं ने शिरकत की। सभी भूतपूर्व विद्यार्थियों ने अपने जीवन के भूले बिसरे पलों को याद किया साथ ही अपने जीवन के आयामों को साझा किया। पुराने छात्र प्रतिनिधियों ने महाविद्यालय की स्थापना में किए गए अपने संघर्षों तथा योगदान को याद किया एवं महाविद्यालय में गिरती छात्र संख्या पर अपनी चिंता व्यक्त की। उन्होंने उस वक्त की परिस्थितियों से नए छात्रों को अवगत करवाया तथा साथ ही महाविद्यालय में क्या कुछ नया किया जा सकता है तथा किस तरीके के क्रियाकलाप को संचालित किया जा सकता है इस सब पर भी प्रकाश डाला तथा अपने विचार व्यक्त किए। सम्मेलन में पुरातन छात्र परिषद का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष तथा कार्यकारिणी के सदस्यों का चुनाव किया गया। परिषद के अध्यक्ष पद पर देवेंद्र नौडियाल, उपाध्यक्ष पद पर पंकज बरवाण तथा कोषाध्यक्ष पद पर श्री संदीप भट्ट को चुना गया तथा नामित सदस्यों में कुमारी रश्मि बिष्ट और श्रीमती तेज डोभाल का चयन हुआ। परिषद की पदेन सचिव डॉ शालिनी रावत, तकनीकी सलाहकार श्री हरीश मोहन नेगी को नामित किया गया तथा इस परिषद की संरक्षक पदेन प्राचार्य राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी को बनाया गया। सम्मेलन में सभी पुरातन छात्रों ने अपने छात्र जीवन को याद किया साथ ही इस सम्मेलन में उपस्थित होने पर हर्ष का अनुभव किया क्योंकि उन्हें पुराने साथियों साथियों से मुलाकात का भी एक अवसर प्रदान हुआ।

इस सम्मेलन में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ रेनू नेगी, डॉ अरुणा पी सूत्राधर, डॉक्टर डी पी एस भंडारी व डॉ कुलदीप रावत, डॉ कविता काला, डॉ प्रीति शर्मा, डॉ भारती जयसवाल, डॉ अरविंद मोहन पैन्यूली, डॉ निशांत भट्ट, डॉ सुशील कागड़ियाल सहित सभी शिक्षक एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles