जनता द्वारा की जाने वाली शिकायतों का निस्तारण एक सप्ताह के भीतर ही करें:मंगेश
रूद्रप्रयाग ।बहउद्देशीय शिविर में जनता द्वारा की जाने वाली शिकायतों का निस्तारण एक सप्ताह के भीतर ही करें। शिकायत निस्तारण के पश्चात निस्तारण की प्रति षिकायकर्ता को भी उपलब्ध कराते हुए जिला कार्यालय को भी उपलब्ध कराना सुनिष्चित करे। यह बात जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने राजकीय इण्टर कालेज दशज्यूला काण्डई में आयोजित बहुद्देशीय शिविर में उपस्थित अधिकारियों से कही।
तहसील दिवस एवं शिविर में फरियादियों ने पेयजल, सडक, विद्युत, शिक्षा, आवास, मुआवजा आदि समस्याओं से सम्बन्धित 43 शिकायतें दर्ज कराई गई। जिसमें से 21 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील दिवस/बहुउद्देषीय शिविर में राजस्व विभाग, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, कृषि, खाद्य, पशुपालन, उद्यान, ग्राम्य विकास एवं पंचायतीराज विभाग, विद्युत, ग्राम्य विकास विभाग, बाल विकास आदि विभागों ने स्टाॅल/प्रदर्शनी के माध्यम से सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी क्षेत्रीय जनता को दी गई। जिलाधिकारी ने शिविर में विभिन्न विभागों के द्वारा लगाये गये स्टाॅलों का भी निरीक्षण किया।
तहसील दिवस एवं बहुउदउ्देषीय शिविर में श्रीमती जसोदा देवी व श्रीमती रूकमा देवी ग्राम बेन्जी काण्डई ने प्रधानमंत्री आवास चाहने के सम्बन्ध में, महिला मंगल दल बेन्जी काण्डई ने जंगली पशुओं तथा कुबरैला द्वारा किसानों की फसलों के नुकसान के सम्बन्ध में, श्रीमती बीना देवी व श्रीमती अशरूपी देवी, ग्राम आगर (जवाडी) ने अतिवृष्टि के कारण आवासीय क्षेत्र में भूस्खलन पर आपदा प्रबन्धन के तहत आर्थिक मदद के संबंध में, श्री होस्यारू लाल ग्राम बेन्जी काण्डई ने किसान निधि के तहत कोई भी किस्त प्राप्त न होने के संबंध में, श्री महितावू लाल ग्राम थपलगांव ने विद्युत बिल में अनियमितता के संबंध में, श्री रणजीत सिंह नेगी, ग्राम बेन्जी काण्डई ने किसान निधि योजना के अन्तर्गत दो बार फार्म भरने पर भी धनराशि प्राप्त न होने के संबंध में, समस्त ग्रामवासी ग्राम कोखड़ी दशज्यूला ने प्राथमिक विद्यालय कोखड़ी दशज्यूला की जीर्ण-षीर्ण स्थिति होने के संबंध में, समस्त ग्रामवासी क्यूडी मंवास ने प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत फार्म भरने पर भी लाभ न मिलने के संबंध में, समस्त क्षेत्रीय जनता ने कोटखाल-जागतोली मोटर मार्ग एवं चोपडा उडामाण्डा का मिलान, आगर में 150 मीटर मोटर मार्ग का कार्य अवशेष, कोटखाल जागतोली मोटर मार्ग व चोपडा उडामाण्डा मार्ग का मुआवजा अवषेष, पीएमजीएसवाई रूद्रप्रयाग द्वारा परिसम्पत्त्यिों जिसमें बौरा, कटमीणा, द्वारीधार, ढुंग की पेयजल लाइन एवं रास्तों के प्रति विभागीय उदासीनता, शहीद सुनील दत्त मोटर मार्ग पर लोक निर्माण विभाग रूद्रप्रयाग, पीएमजीएसवाई तथा एडीबी रूद्रप्रयाग तीन-तीन कार्यदायी संस्थाओं द्वारा कार्य किये जाने के बावजूद भी मोटर मार्ग की स्थिति अत्यन्त दयनीय एवं भारी वाहनो के आवागमन हेतु खतरनाक बनी होने के संबंध में, श्री मदन सिंह नेगी ग्राम क्यूडी मंवास ने कोटखाल-जागतोली-घटुडाधार मोटर मार्ग निर्माण होने पर कास्तकारों को रजिस्ट्री करने के पश्चात भी मुआवजा न मिलने के संबंध में शिकायत दर्ज की।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सरदार सिंह चैहान, तहसीलदार किशन गिरी, एपीडी रमेश चन्द, मुख्य शिक्षाअधिकारी सीएन काला, खण्ड विकास अधिकारी चक्रधर सेमवाल, अधिशासी अभियन्ता ग्रामीण निर्माण विभाग श्रीपति डोभाल, अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान संजय सिंह, परिवहन कर अधिकारी संगीता भट्ट, सहित समस्त अधिकारी एवं भारी संख्या में क्षेत्र की जनता उपस्थित थी।

