मुलायम अपनी पार्टी के नेता आजम खान के बचाव में उतर आए

Spread the love

लखनऊ।समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव अपनी पार्टी के नेता आजम खान के बचाव में उतर आए हैं. मुलायम ने मंगलवार को कहा कि आजम पर गलत तरीके से केस दर्ज किए गए.।उनके ऊपर बेबुनियाद जमीन हड़पने के आरोप लगाए गए। आजम ने गरीबों की लड़ाई लड़ी।चंदे के पैसे से जौहर यूनिवर्सिटी बनाई, जिसमें देश-विदेश के छात्र पढ़ते हैं। हम इस कार्रवाई के खिलाफ पूरे प्रदेश में आंदोलन चलाएंगे

मुलायम सिंह यादव ने कहा कि आजम के बारे में सब जानते हैं. वो एक गरीब परिवार से आए. किसी से पैसा नहीं लिया।कोई गलत काम नहीं किया. सब पत्रकार मित्र आजम के बारे में सारा सच जानते हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी के भी कुछ नेता कह रहे हैं कि यह सही नहीं हो रहा है और इससे हमारी पार्टी को नुकसान होगा।

लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुलायम सिंह यादव ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो प्रधानमंत्री से भी मिलेंगे, लेकिन अभी ऐसा कह नहीं सकते हैं कि पीएम से मिलेंगे या नहीं।आजम के साथ अन्याय और अत्याचार हो रहा है।इसके खिलाफ खड़े होने की जरूरत है।

मुलायम सिंह ने कहा कि आज़म ने चंदा मांगकर और देसी विदेशी मित्रों से चंदा कर यूनिवर्सिटी बनाई. उन्होंने मेहनत से यूनिवर्सिटी बनाई है. अपना विधायकी और सांसदी का फंड यूनिवर्सिटी में लगा दिया. सैकड़ों बीघा जमीन ख़रीदने वाला 1-2 बीघा जमीन के लिए गड़बड़ी नहीं करता है. सिर्फ 1-2 बीघा जमीन के लिए उन पर दर्जनभर मुकदमा किया गया है.

सपा नेता ने कहा कि आजम के खिलाफ जालिम जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया।आज़म खान पर चोरी और डकैती का मुकदमा दर्ज किया गया है। हम आज़म खान के पक्ष में रहेंगे. कार्यकर्ताओं से अपील है कि आज़म के खिलाफ हो रहे साजिश के खिलाफ वो खड़े हों और आंदोलन करें।मैं खुद आंदोलन में साथ रहूंगा

देवभूमि खबर

Related articles