जनपद पौड़ी में 47 नव नियुक्त चिकित्साधिकारियों ने किया कार्यभार ग्रहण :डॉ बहुखंडी

Spread the love

पौड़ी।मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 एम. बहुखण्डी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 31 मार्च 2020 तथा 2 अप्रैल 2020 को जारी शासनादेश के क्रम में आज जनपद पौड़ी में 47 नव नियुक्त चिकित्साधिकारियों द्वारा कार्यभार ग्रहण किया गया। जिनमें 39 नियमित तथा 8 संविदा चिकित्सक शामिल है।
उन्होंने बताया कि नियमित चिकित्सकों में मेडिकल कालेज से 15 नये नियमित चिकित्सक एवं जनपद में पूर्व से अनुबंध में कार्यरत 23 संविदा चिकित्सक तथा 01 जनपद में पूर्व से संविदा पर कार्यरत है। जिनके द्वारा नियमित होने पद कार्यभार ग्रहण किया गया।
 जबकि वर्तमान में 07 नये अनुबंधित चिकित्सक तथा 01 वाक इन इन्टरव्यू के माध्याम नई संविदा चिकित्सक की नियुक्त किये गये है। जिनके द्वारा संविदा चिकित्सक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया गया है।

देवभूमि खबर

Related articles