जनपद में चयनित स्थानों पर 17 मोबाईल वैन के माध्यम से सस्ते दरों पर 95.20 क्विंटल फल-सब्जियों का किया विक्रय

Spread the love

देहरादून।देवभूमि खबर। जनपद के डोईवाला क्षेत्र में 10 सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों के माध्यम से प्रति पैकेट रू0 50 की दर से 500 पैकेट विक्रय किया गया। इसी क्रम में जनपद के  विभिन्न चयनित स्थानों पर प्रशासन द्वारा अधिकृत 17 मोबाईल वैन के माध्यम से सस्ते दरों पर 95.20 क्विंटल फल-सब्जियों का विक्रय किया गया। जिला प्रशासन द्वारा भगत सिंह कालोनी में राशन एवं आवश्यक सामग्री की आपूर्ति की गयी इसके अतिरिक्त जिला पूर्ति विभाग द्वारा भगत सिहं कोलोनी में 59, लक्खीबाग में 23, कारगीग्रान्ट में 24, तथा आजाद कालोनी में 26 गैस सिलेण्डर वितरित किये गये। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत भगत सिंह कालोनी में 665, लक्खीबाग क्षेत्र में 627 एवं कारगीग्रान्ट में 789 उपभोक्ताओं को खाद्यान उपलब्ध कराया गया। भगत सिंह कालोनी में 1 तथा आजाद कालोनी 5 मोबाईल वैन के माध्यम से फल एवं सब्जियां वितरित की गयी। दुग्ध विकास विभाग द्वारा भगत सिंह कालोनी, लक्खीबाग, कारगीग्रान्ट एवं आजाद कालोनी में 1025 ली0 दूध विक्रय किया गया।। जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि आज विभिन्न स्वंयसेवी संस्थाओं ने जिला प्रशासन को सहयोग प्रदान करते हुए भोजन पैकेट उपलब्ध कराये, जिसमें मुख्यतः राधास्वामी सत्संग व्यास, गीता भवन, लोकायुक्त कार्यालय देहरादून,  गुरूद्वारा श्री गुरू अंगद देव जी कांवली रोड, पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर समिति झण्डाबाजार, दून यूनिवर्सिटी, केतन आनन्द, रोशनी जन सेवा संस्थान डी.एल रोड चैक देहरादून, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय देहरादून, सत्य सांई सेवा संस्थान, ई-नेट सोल्यूशन ट्रांस्पोर्टनगर देहरादून, शिल्पा प्रोडक्शन, वेस्ट वारियर्स संस्था, श्याम सिंह गोयल, अग्रवाल चैरिटेबल ट्रस्ट, ग्लोबल गाॅडमदर फाउंडेशन राजपुर रोड, एल्थम बैकरी द्वारा भोजन के पैकेट उपलब्ध कराये गये। जनपद सदर क्षेत्रान्तर्गत कुल 5494 व्यक्तियों को  भोजन के पैकेट वितरित किये गये जिनमें, 1 वरिष्ठ नागरिक एवं 45 विद्यार्थी, दीपनगर में 1000, चकशाहनगर में 800, थाना पटेलनगर 800, इन्दिरा नगर चैकी में 200,  धारा चैकी में 600, पटेलनगर चैकी में 250, आईएसबीटी चैकी में 200, नगर निगम में 250, कावंली बस्ती में 100, बाईपास चैकी में 150, चन्द्रबनी में 110, चैयला में 80, गौतमकुण्ड में 60, ट्रांस्पोर्टनगर में 200, कारगी काली मन्दिर में135, बंजारावाला में 110, नवादा में 55, नत्थनपुर में 200, चमन विहार में 38, आईटी पार्क में 60, घण्टाघर में 40 एवं किशननगर में 10 व्यक्तियों को भोजन के पैकेट वितरित किये गये।  

देवभूमि खबर

Related articles