बीपीपीआई के सीईओ ने किया प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का उद्धघाटन
देहरादून। राजपुर रोड स्थित साई मंदिर के पास प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का उद्धघाटन प्रधानमंत्री जन औषधी केंद्र के परियोजना संचालक विभाग बीपीआई के सीईओ श्री सचिन सिंह एवं योजना के लाभार्थियों द्वारा से सयुक्त रूप से किया गया।
इस अवसर पर बीपीपीआई के सीईओ सचिन सिंह ने बताया कि उक्त परियोजना के माध्यम से पिछले वित्तीय वर्ष में ₹2500 करोड़ की बचत हुई है तथा कोविड-19 के संकट काल में सर्व कल्याणकारी योजना के माध्यम से आमजन के 1200 करोड़ सो रुपए बचे हैं।
उन्होंने बताया कि जन औषधि केंद्रों पर उच्च गुणवत्ता की 900 से अधिक जेनेरिक दवाएं हैं तथा 154 प्रकार के सर्जिकल उत्पाद अत्यंत वहनीय दरों पर उपलब्ध हैं तथा शीघ्र ही ब्लॉक स्तर पर भी औषधि केंद्र खोले जाएंगे। जन औषधि केंद्र की संचालिका श्रीमती स्वाति घोषल ने बताया कि राजपुर रोड पर जन औषधि केंद्र खुलने से क्षेत्रीय जनता को अत्यंत राहत मिली है ।इस अवसर पर बीपीपीआई के उत्तराखंड अधिकारी गौरव तिवारी ,राजपुर रोड विधायक प्रतिनिधि श्री हरीश नारंग ,मुकेश अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

