जम्‍मू-कश्‍मीर में ढाई जिलों तक सिमट कर रह गया आतंकवाद:मोदी

Spread the love

नई दिल्ली।एजेंसी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्‍पतिवार को दावा किया कि उनकी सरकार ने जम्‍मू-कश्‍मीर में आतंकवाद को केवल ढाई जिलों तक समेटकर रख दिया है। उन्‍होंने गुजरात के अमरेली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले पांच वर्षों में देश में कहीं भी कोई बम विस्‍फोट नहीं हुआ है।

नरेंद्र मोदी ने इमरान खान के उस बयान का भी हवाला दिया जिसमें बालाकोट एयर स्‍ट्राइक के बाद उन्‍होंने भारत के प्रधानमंत्री से बात करने की कोशिश का जिक्र किया था। पीएम मोदी ने कहा कि इमरान खान ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि मोदी मेरा फोन नहीं उठा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने पूर्व की यूपीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि सरदार सरोवर परियोजना 40 साल पहले पूरी हो जाती तो गुजरात आज और बेहतर स्थिति में होता।

पीएम मोदी ने कहा कि साल 2014 में संख्‍याबल के मामले में कांग्रेस आजादी के बाद सबसे निचले पायदान पर आ गई जबकि 2019 के लोकसभा चुनाव में यह सबसे कम सीटों पर चुनाव लड़ रही है। बावजूद इसके यह सत्‍ताधारी पार्टी बनने का ख्‍वाब देख रही है।

देवभूमि खबर

Related articles