उक्रांद ने वरिष्ठ नेता स्व० लक्ष्मण सिंह राणा की पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों को राशन वितरण किया
देहरादून।उत्तराखंड क्रांति दल महानगर देहरादून ने दल के वरिष्ठ नेता उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी स्व० श्री लक्ष्मण सिंह राणा जी की पुण्यतिथि पर उनको याद करते हुये श्रीमती किरन रावत कश्यप के सौजन्य से कोरोनाकाल मे जरूरतमंदों को राशन वितरित किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने राज्य आंदोलन संघर्ष पहाड़ के गांधी स्व० इंद्रमणि बडोनी के नेतृत्व में स्व०श्री राणा के योगदान को याद किया ।
इस अवसर पर श्री जय प्रकाश उपाध्याय,सुनील ध्यानी, राजेन्द्र बिष्ट, श्रीमती किरन रावत कश्यप,अनिल डोभाल, दीपक मधवाल,जितेंद्र लाल,वीरेंद्र तथा सुमित डंगवाल उपस्थित थे।

