समाजसेविका लक्ष्मी अग्रवाल ने थाना सेलाकुई ,सहसपुर के थानाध्यक्षों व पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया

समाजसेविका लक्ष्मी अग्रवाल ने थाना सेलाकुई ,सहसपुर के थानाध्यक्षों व पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया
Spread the love

देहरादून।समाजसेविका लक्ष्मी अग्रवाल ने कोरोना संक्रमण काल में कोविड को लेकर जनता को जागरूक करने एवं मानव रक्षा के लिए दिन रात कार्यरत थाना सेलाकुई व सहसपुर के थानाध्यक्षों व जाबाज पुलिस कर्मियों को शॉल उड़ा कर सम्मानित किया ।उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों को मास्क,पेरासिटामाल, सेनिटाइजर एवम जूस प्रदान किया।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से पुलिसकर्मियों ने इस कोरोना काल मे जनसेवा की है वो बेहद सराहनीय कार्य है।उन्होंने कहा कि आम जनमानस को इससे एक दूसरे की मदद करने की सीख लेनी चाहिए।

इस मौके पर उनके साथ राजेश पीटर,प्रवीन अग्रवाल, रवि नेगी, नीलम थापा, पूनम पंवार, रुकमणी सजवाण,सुनील ठाकुर,गीता पाण्डेय, मोहित रतूड़ी आदि उपस्थित रहे।।

देवभूमि खबर

Related articles