उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने बार बार नया शासनादेश जारी करने पर की कड़ी भर्त्सना
देहरादून।उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच के अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी व प्रदीप कुकरेती द्बारा संयुक्त रूप से बयान जारी करते हुए आंदोलनकारियों के साथ बार बार नया शासनादेश जारी कर अस्थिरता का माहौल बनाने वाले अधिकारियों की कड़ी भर्त्सना की।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के भू कानून को बदलने व समूह ग कि भर्ती में स्थानीय रोजगार कार्यालय में पंजीकरण आवश्यक किया जाय। जिससे बेरोजगारों को न्याय मिल सके ।राज्य आंदोलनकारी मंच ने कहा कि 04-जुलाई को पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10-30 बजे शहीद स्मारक पर एक बैठक आयोजित होगी। गत 20 -जून की बैठक में आगामी रणनीति को मजबूती प्रदान करने हेतु 04-जुलाई को बैठक बुलाने का आह्वाहन किया गया था।
जिला अध्यक्ष प्रदीप कुकरेती ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच लगातार अपने व राज्य हितों को लेकर संघर्षरत है़। हमारा संघर्ष और शहीदों के आशीर्वाद से हम अपने मुकाम को अवश्य प्राप्त करेंगे।
जिला अध्यक्ष प्रदीप कुकरेती ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच लगातार अपने व राज्य हितों को लेकर संघर्षरत है़। हमारा संघर्ष और शहीदों के आशीर्वाद से हम अपने मुकाम को अवश्य प्राप्त करेंगे।
।