पुलिस मुख्यालय ने दो निरीक्षकों की प्रोन्नति सहित 4 उपाधीक्षकों का किया स्थानांतरण
देहरादून। पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड, देहरादून ने पुलिस उपाधीक्षकों को उनकी वर्तमान तैनाती से नवीन तैनाती पर स्थानान्तरित किया ।
- सुश्री अनुषा बडोला, नैनीताल से सतर्कता सेक्टर देहरादून।
- सुश्री कमला बिष्ट, आईआरबी प्रथम से 31 पीएसी उधमसिंहनगर।
तथा पुलिस निरीक्षकों को पुलिस उपाधीक्षक पद पर प्रोन्नति के साथ उनकी वर्तमान तैनाती से नवीन तैनाती पर स्थानान्तरित किया ।
- श्री संदीप नेगी, निरीक्षक एसटीएफ से पुलिस उपाधीक्षक, नैनीताल।
- श्री सुरेन्द्र सिंह भण्डारी, निरीक्षक सीआईडी देहरादून से पुलिस उपाधीक्षक आर्थिक अपराध अनुसंधान इकाई, देहरादून।

