HTML tutorial
HTML tutorial

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने आबकारी विभाग में निरीक्षण कर विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने आबकारी विभाग में निरीक्षण कर विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया
Spread the love

पौड़ी गढ़वाल। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने आज आबकारी विभाग में निरीक्षण कर विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सम्बंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि चुनाव के समय अवैध शराब का कारोबार हेतु छापेमारी अभियान में तेजी लाना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि जनपद की सीमाओं पर आबकारी टीम की तैनाती करें। जिससे वह नियमित रूप से वाहनों की चैकिंग कर सकेंगे।

   जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. जोगदण्डे ने आबकारी अधिकारी को निर्देशित किया कि प्रमुख मार्ग कोटद्वार कोडिया चैक पोस्ट,देवप्रयाग, रामनगर- धुमाकोट सहित मार्गों पर आबकारी कर्मियों की तैनाती करना सुनिश्चित करें। कहा कि मुख्य प्रमुख मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाएं, जिससे नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जा सकेगी। उन्होंने सम्बंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि चैकिंग अभियान समय-समय पर करें।

उन्होंने कहा कि आचार सहिंता का उलंघन न हो इसके लिए नियमित रूप से चैकिंग करें। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी छापेमारी अभियान चलाएं।

देवभूमि खबर

Related articles