जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मयूर दीक्षित ने आगामी विधान सभा को लेकर की बैठक

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मयूर दीक्षित ने आगामी विधान सभा को लेकर की बैठक
Spread the love

उत्तरकाशी । आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष,पारदर्शिता व सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मयूर दीक्षित ने जनपद के समस्त रिटर्निंग आफिसर की बैठक लेते हुए कनेक्टिविटी प्लान,जोनल,सेक्टर जोन,हिमाच्छादित बूथों तथा पांच किमी से अधिक पैदल दूरी वाले मतदेय स्थलों एंव वरनेवल व क्रिटिकल बूथों, मतदेय स्थलों पर मूलभुत सुविधाओं को लेकर विधानसभा वार चर्चा की। इस दौरान बैठक में अपर आयुक्त गढ़वाल श्री नरेंद्र सिंह क्वीरियाल भी उपस्थित रहे।

      रिटर्निंग आफिसर पुरोला विधान सभा सोहन सैनी द्वारा बताया गया कि पुरोला विधान सभा में 4 जोनल व 49 सेक्टर जोन बनायें गए हैं। पांच किमी व उससे अधिक पैदल दूरी वाले 17 मतदेय स्थल है जिनका चिन्हीकरण कर लिया गया हैं। 67 मतदेय स्थल हिमाच्छादित व 46 मतदेय स्थल जहां नेटवर्क कनेक्टिविटी नही हैं। 92 बूथ जहां वेब कास्टिंग होनी है उन मतदेय स्थल का भी चिन्हीकरण कर लिया गया हैं। इसके अतिरिक्त 80 वर्ष से अधिक उम्र के 817 मतदाता हैं। रिटर्निंग आफिसर यमुनोत्री विधान सभा मीनाक्षी पटवाल ने बतया कि यमुनोत्री विधान सभा में 5 जोनल व 37 सेक्टर बनाये गए हैं। 7 मतदेय स्थल में नेटवर्क कनेक्टिविटी नहीं है जिनका चिन्हीकरण कर लिया गया हैं। पांच किमी से अधिक पैदल दूरी वाले 6 बूथ है जिनका चिन्हींकरण किया गया हैं। रिटर्निंग आफिसर गंगोत्री विधान सभा चतर सिंह चौहान ने बताया कि गंगोत्री विधान सभा में 4 जोनल व 36 सेक्टर बनायें गए हैं। 27 बूथ हिमाच्छादित व 7 बूथ पांच किमी से अधिक पैदल दूरी वाले है। तथा 9 बूथ जहां नेटवर्क नहीं है और 30 वरनेवल बूथों का चिन्हीकरण किया गया हैं।

      जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त आरओ को सभी सेक्टरों की मैपिंग कराने के साथ ही मतदेय स्थलों में मूलभुत सुविधाओं को सुदृड़ कर सत्यापन करने के निर्देश दिए। विद्यालयों को मतदेय स्थल बनाया गया है इसलिए यह देखा जाय कि जिन विद्यालयों में निमार्ण कार्य चालू है वे 20 दिसम्बर तक पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने संचार सुविधा हेतु कम्युनिकेशन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। गणमान्य व प्रबुद्धजनों के नाम मतदाता सूची में कतई न छूटे इस हेतु सभी आरओ  मतदाता सूची को क्रास चेक करना सुनिश्चित करेंगे। अवैध कच्ची शराब को लेकर लगातार शिकायत मिल रही है इसलिए राजस्व,पुलिस व आबकारी विभाग नियमित संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलायें।

       बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह,वरिष्ठ कोषाधिकारी बालक राम, मुख्य शिक्षाधिकारी विनोद प्रसाद सेमल्टी,अधिशासीसी अभियंता आरईएस नितिन पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles