सीडीओ रुद्रप्रयाग ने की जिला योजना, राज्य योजना व केंद्र पोषित योजना की समीक्षा बैठक
रुद्रप्रयाग ।विभिन्न योजनाओं में प्राप्त धनराशि का समय से सदुपयोग करें। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी भरत चन्द्र भट्ट की अध्यक्षता में जिला योजना, राज्य योजना व केंद्र पोषित योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोनिवि ऊखीमठ द्वारा बैठक में प्रतिभाग न करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कहा कि सभी विभाग समय से योजनाओं की भौतिक व वित्तीय प्रगति पूरी करें, जिससे जन सामान्य को योजना को लाभ मिल सके। कहा कि योजना की प्रासंगिकता समय से पूर्ण होने पर है।
जनपद में जिला योजना के अन्तर्गत 38.71 करोड अनुमोदित परिव्यय के सापेक्ष शासन से 31.99 करोड अवमुक्त हुये हैं जिसके सापेक्ष 22.41करोड व्यय हुये है। इसी तरह राज्य सेेक्टर में 101.09 करोड के सापेक्ष 74.66 करोड अवमुक्त हुआ है जिसमें से 61.00 करोड व्यय हुये हैं। केन्द्र पोषित सेक्टर में 186.67 करोड के सापेक्ष 100.36 करोड के सापेक्ष 93.69 करोड व्यय हुये हैे।
इस अवसर पर जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी शशिकांत गिरी, सीवीओ डॉ रमेश सिंह नितवाल, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक लक्ष्मन सिंह दानू, जिला सेवायोजन अधिकारी कपिल पांडेय, जिला उद्यान अधिकारी योगेंद्र सिंह, सहायक निबन्धक योगेश जोशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

