डीएम खैरवाल ने की यूपी के रामपुर व विलासपुर के एसडीएम, पुलिस क्षेत्राधिकारियों से बैठक

डीएम खैरवाल ने  की यूपी के रामपुर व विलासपुर के एसडीएम, पुलिस क्षेत्राधिकारियों से बैठक
Spread the love

रूद्रपुर ।कोरोना संक्रमण की रोक-थाम हेतु जिलाधिकारी डा0 नीरज खैरवाल व बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरिन्दीरजीत सिंह ने आज यूपी के रामपुर व विलासपुर के एसडीएम, पुलिस क्षेत्राधिकारियो की बैठक ली। जिलाधिकारी ने कहा जनपद उधमसिंह नगर की सीमा अधिकतर उत्तर प्रदेश के जिलो के साथ मिलती हुई है इस लिये जनपद उधमसिंह नगर व सीमा से लगे हुये गांव में सतर्कता वरतनी अति आवश्यक है। जिलाधिकारी ने रामपुर, विलासपुर, उधमसिंह नगर व अन्य क्षेत्रो से सम्बन्धित अधिकारियो को सीमा पर किस प्रकार से अनावश्यक लोगो का आवागमन रोका जाय पर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियो को क्षेत्र का संयुक्त रूप से भ्रमण कर वहा की भौगोलिक व गतिविधियो के आधार पर कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि हमारा मकसद एक प्रदेश से दूसरे प्रदेश में संक्रमण न फैले इसके लिये आपसी सामन्जस्य अति आवश्यक है। उन्होने कहा कि किसानो को कृषि कार्य हेतु ट्राली, ट्रैक्टर पर ही आवागमन की अनुमति होगी। उन्होने कहा कि गम्भीर मरीजो को सीमा पर अनावश्यक न रोका जाय। उन्होने कहा कि सीमा आर-पार करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को चेक किया जाय व सम्बन्धित व्यक्ति को क्वारंटाइन किया जाय। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियो को अपने-अपने सीमाओ पर स्वंय पैनी नजर रखने व समय-समय पर अपने उच्च अधिकारियो को वास्तुस्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिये।
      इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरिन्दरजीत सिंह, मुख्य विकास अधिकारी मयूर दीक्षित, अपर जिलाधिकारी जगदीश चन्द्र काण्डपाल, उत्तम सिंह चौहान, एसपी देवेन्द्र पिंचा, एसडीएम मुक्ता मिश्र, एडीएम विलासपुर राम भरत तिवारी, के साथ ही एसडीएम व सीओ उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles