श्रीनगर मेडिकल काॅलेज के डॉक्टर और स्टाॅफ ने भी मुख्यमंत्री राहत कोष में किया आर्थिक सहयोग ,उच्च शिक्षा मंत्री को सौंपा चैक
श्रीनगर।सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत की पहल को आगे बढ़ाते हुए श्रीनगर मेडिकल काॅलेज के स्टाॅफ ने भी मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक सहयोग किया। आपको बता दें कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली राजकीय मेडिकल काॅलेज श्रीनगर के डाॅक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाॅफ और मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों ने अभी तक कुल 10 लाख 19 हजार 262 रूपये की धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दान की। जिसमें मेडिकल काॅलेज में संविदा पर कार्यरत संकाय सदस्यों सहित सीनियर व जूनियर रेजीडेंट डाक्टरों और डिमाॅस्ट्रेटर ने अपने एक दिन का वेतन से कुल 4 लाख 14 हाजर 612 रूपये सीएम रिलीफ फंड में जमा किये। जबकि इससे पूर्व नियमित संकाय सदस्य डाॅक्टरों सहित अन्य स्टाॅफ ने 6 लाख 4 हजार 650 की धनराशि राहत कोष में दान की थी। श्रीनगर मेडिकल काॅलेज के डाॅक्टरों, अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा यह धनराशि प्रदेश के सहकारिता मंत्री डाॅ धन सिंह रावत के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष में भेजी गई। वहीं काॅपरेटिव समिति द्वारा 1 लाख 75 हजार तथा गढ़वाल मंडल बहुउद्देशीय समिति द्वारा 21 हजार का चैक सहकारिता मंत्री डाॅ धन सिंह रावत के माध्यम से सीएम राहत कोष में दिया।

