लाॅकडाउन में छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो विभागीय अधिकारी उठाएं जरूरी कदम :डॉ धन सिंह रावत

लाॅकडाउन में छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो  विभागीय अधिकारी उठाएं जरूरी कदम :डॉ धन सिंह रावत
Spread the love

देहरादून। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डाॅ धन सिंह रावत ने विधानसभा स्थित कार्यालय में उच्च शिक्षा विभाग के अधिकिारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में डाॅ रावत ने लाॅकडाउन पीरियड में छात्रों की स्टडी को लेकर अधिकारियों से मंत्रणा की। उच्च शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि छात्रों की पढ़ाई में कतई भी कोतहाई न बरतें। उन्होंने कहा कि लाॅकडाउन में छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए विभागीय अधिकारी जरूरी कदम उठाये। समीक्षा बैठक में आॅनलाइन स्टडी के अलावा अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

विधानसभा स्थिति कार्यालय में उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ धन सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई उच्च शिक्षा विभाग की बैठक में उन्होंने कहा कि लाॅकडाउन परियड में छात्रों की पढ़ाई निरंतर चलती रहे इसे लिए विभागीय अधिकारी नवीन योजनाओं पर विचार करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान में विभाग आॅनलाइन स्टडी पर काम कर रहा है। लेकिन प्रदेश में आॅनलाइन स्टडी का दायरा सीमित है जिससे दूर-दराज के छात्रों को असुविधा हो रही है। उच्च शिक्षा मंत्री ने बैठक में अधिकारियों को दूरदर्शन के माध्यम से विभिन्न कोर्स संचालित करने के निर्देश दिये। इसके लिए उन्होंने दूरदर्शन के अधिकारियों से वार्ता करने आदेश भी दिये। वहीं उन्होंने कहा कि एडुसेट द्वारा तैयार किये गये लेक्चर्स को दूरदर्शन के माध्यम से प्रसारित कर छात्रों की कक्षाएं संचालित करें। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि दूरदर्शन पर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय 33 चैनलों के माध्यम से विभिन्न क्लासेज संचालित कर रहा है। लिहाजा इन एजुकेशनल चैनलों का सद्पयोग भी छात्रों हित में किया जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने ग्रीन जोन वाले जनपदों में स्थित महाविद्यालयों को खोलने हेतु सुझाव के लिए एक कमेटी गठित करने के भी निर्देश दिये।

बैठक में उच्च शिक्षा मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि लाॅकडाउन पीरियड के बीच सभी विश्वविद्यालय 15 जून को निश्चित समय मानकार सभी कोर्स कम्प्लीट कर परीक्षा आयोजन सहित अपनी तमाम अंतरिक तैयारियां पूरी रखें। वहीं समीक्षा बैठक में उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ धन सिंह रावत ने स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश भी दिये। साथ ही विभिन्न काॅलेजों के प्राचार्यों की डीपीसी और उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा विभिन्न विषयों में चयनित अभ्यर्थियों को स्थान आवांटन की प्रक्रिया शुरू करने के आदेश भी दिये। इसके अलावा बैठक में महाविद्यालयों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण सहित चार नवीन काॅलेजों के सृजन का प्रस्ताव निदेशालय के माध्यम से शासन को भेजने को कहा गया। वहीं इस दौरान उच्च शिक्षा मंत्री ने विभिन्न महाविद्यालयों में रूके निर्माण कार्यों को जल्द शुरू करने के निर्देश भी दिये।

वहीं इस मौके पर आनंद वर्द्धन प्रमुख सचिव, उच्च शिक्षा, अशोक कुमार, प्रभारी सचिव, डाॅ. अहमद इकबाल, अपर सचिव, एम.एम. सेमवाल, संयुक्त सचिव, प्रो. ए.के. कर्नाटक, प्रभारी कुलपति, दून विवि, डाॅ. कुमकुम रौतेला, संयुक्त निदेशक, डाॅ. ए.एस. उनियाल, उपनिदेशक, डाॅ रचना नौटियाल, नोडल रूसा, सभी विश्वविद्यालयों के कुलसचिव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles