त्यूणी पुलिस ने स्थानीय गोता खोरों की मदद से नदी से निकाली लाश

Spread the love

देहरादून।थाना त्यूनी को स्थानीय निवासी चन्दन राणा द्धारा सूचना दी की अणु के पास नदी मे एक लाश दिख रही है। उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष सन्दीप पंवार, कानि0 लोकेन्द्र चौहान, कानि0 वरूण रावत, कानि0 सन्दीप रावत,कानि0 प्रदीप चौहान त्यूणी मय फोर्स के मौके पर पहुँचे। मौके पर नदी मे पहाडी के नीचे लाश दिख रही थी, पुलिस टीम द्वारा रस्सी के सहारे स्थानीय गोताखोरो की मदद से नदी मे उतरकर काफी अथक प्रयास के बाद लाश तक पहुंचकर उसे बाहर निकाला गया तथा लाश की पहचान अनिल पुत्र केदार सिह निवासी ग्राम बगनाडी, थाना शिलाई, जिला हिमाचल प्रदेश के रूप मे हुई। पूछताछ करने पर पता चला कि उक्त व्यक्ति की गुमशुदगी थाना नेरवा मे पंजीकृत ह।, जो की थंगाड मे पोस्ट वाहक के पद पर कार्यरत था। नदी मे गिरने की आशंका होने से त्यूनी पुलिस द्धारा उसकी तलाश हेतु रैसक्यु अभियान चलाया जा रहा था व आसपास के सभी लोगों को उक्त व्यक्ति के बारे अवगत कराया गया था। शव बरामदगी संबंधी सूचना नेरवा पुलिस व राजस्व क्षेत्र होने के कारण राजस्व पुलिस को भी दी गयी तथा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही राजस्व पुलिस द्धारा की जायेगी।

देवभूमि खबर

Related articles