महिला को धमकाने वाला अभियुक्त पिस्टल सहित गिरफ्तार

Spread the love

देहरादून। थाना कोतवाली नगर देहरादून में अभियुक्त प्रकाश देवली के खिलाफ महिला की तहरीर पर 10 मई को अभियोग पंजीकृत किया गया। महिला द्वारा पूर्व में महिला हेल्पलाइन को एक प्रार्थना पत्र दिया गया था कि उक्त प्रकाश देवली नाम का व्यक्ति उसे 4 साल से ब्लैकमेल एवं धमकी देने की बात,कही गयी। उक्त शिकायत पर महिला हेल्पलाइन से क्षेत्राधिकारी नेहरू कॉलोनी द्वारा की गई, जांच में आरोप सही पाए जाने पर दिनांक 10 मई 2020 को कोतवाली नगर देहरादून में प्रकाश देवली के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 136/ 20 धारा 384/509 आईपीसी पंजीकृत किया गया । आज देर साँय पुलिस को सूचना मिली की अभियुक्त सालावाला जाने वाले रास्ते पर खड़ा है। इस सूचना पर तत्काल टीम उप निरीक्षक शिशुपाल राणा चौकी प्रभारी धारा,उप निरीक्षक दीपक गैरोला ( विवेचक),कॉन्स्टेबल संजय रावत,
कॉन्स्टेबल धीरेंद्र पटियाल गठित कर दबिश देते हुए अभियुक्त प्रकाश देवली को गिरफ्तार किया गया। मौके पर अभियुक्त के कब्जे से एक अबैध पिस्टल भी बरामद की गई । पूछताछ पर अभियुक्त के द्वारा बताया गया कि उसे अखबार के माध्यम से जानकारी मिली कि महिला द्वारा उसके खिलाफ अभियोग पंजीकृत कराया गया था इसलिए आज महिला को डराने तथा मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने के लिए उसके घर जा रहा था, यह पिस्टल इसी कारण से साथ लेकर आया था। जिस पर अभियुक्त प्रकाश देवली को अवैध पिस्टल एवं उक्त संबंधित मुकदमे में गिरफ्तार किया गया, जिसे कल माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा ।

देवभूमि खबर

Related articles