दून विश्वविद्यालय जरूरतमन्दों को उपलब्ध करा रहा है भोजन

दून विश्वविद्यालय जरूरतमन्दों को उपलब्ध करा रहा है भोजन
Spread the love

देहरादून।कोरोना संक्रमण की महामारी के खिलाफ लॉक डाउन में कई संस्थाए गरीब निराश्रित और मजदूरों को राशन वितरण कर रही है । दून विश्वविद्यालय भी पिछले 11 दिनों से दिहाड़ी कामगार मजदूरों को भोजन के पैकेट वितरीत कर रहा है। विश्वविद्यालय स्वच्छ्ता मानकों का पालन करते हुए भोजन का वितरण कर रहा है।रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने विश्वविद्यालय की इस पहल की तारीफ करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय ज्ञान की अज्ञानता को दूर करने के साथ ही वैश्वविक महामारी के खिलाफ जरूरतमन्दों को भोजन वितरण कर पुण्य कार्य कर रहा है । इस अवसर पर प्रो0 कुसुम अरुणाचलम, प्रो0 एच. सी. पुरोहित सहायक कुलसचिव,नरेंद्र लाल,डॉ विपिन सैनी,डॉ सुमीत ,डॉ विजय श्रीधर, सुंदर रावत,विपिन नैथानी, त्रिलोक, विनोद सेमवाल आदि उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles