देहरादून पुलिस ने खोये 82 मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को किये सुपुर्द

देहरादून पुलिस ने खोये 82 मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को  किये सुपुर्द
Spread the love

देहरादून।देहरादून पुलिस की साइबर क्राइम सेल ने वर्ष 2022 में जनपद देहरादून को प्राप्त मोबाइल खोने सम्बन्धी शिकायतों पर कार्यवाही कर रू0 14,73,432/- (चौदह लाख तिहत्तर हजार चार सौ बत्तीस ) की कीमत के 82 मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किये ।

जनपद देहरादून में खोये गये मोबाइल फोनों की बरामदगी हेतु साइबर क्राइम सैल टीम द्वारा कडी़ मेहनत व लगन से कार्य करते हुये सर्विलांस के माध्यम से, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड आदि राज्यों से जनपद देहरादून से खोये गये कुल 82 स्मार्ट मोबाईल फोन बरामद किये गये । बरामद किये गये मोबाइलों को आज पुलिस उपमहानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने उनके स्वामियों संजय कुमार बडोनी,बनी राय,साहिल चौहान,अमित कैन्तुरा,राकेश तथा दिलखुश कुमार निवासी जनपद देहरादून के सुपुर्द किया गया । अपने खोये गये मोबाईल फोन को वापस पाने पर उनके स्वामियों द्वारा पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुये धन्यवाद व्यक्त किया गया तथा उपरोक्त सराहनीय कार्य की स्थानीय जनता व मीडिया द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी।

बरामदगी :- 82 स्मार्ट फोन
कीमत :- 14,73,432/- (चौदह लाख तिहत्तर हजार चार सौ बत्तीस )
नोट :-मोबाइलों की रिकवरी हेतु जनपद पुलिस द्वारा स्थापित किये गये साइबर क्राइम सेल में पुलिस के पास जो भी सूचनाएं प्राप्त होती हैं, पुलिस द्वारा उन पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए मोबाइलों की जल्द से जल्द बरामदगी के प्रयास किये जाते हैं। पूर्व में भी साइबर क्राइम सैल टीम जनपद देहरादून द्वारा मोबाइल फोनों को बरामद कर उनके स्वामियों के सुपुर्द किया जा चुके है ।
अपील- पुलिस उपमहानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा आमजनमानस से अपील की गयी कि कम मूल्य के लालच में किसी भी अनजान व्यक्ति से बिना वैध बिल व उसकी वैधानिक पहचान पत्र के बिना कोई मोबाईल न खरीदे ।

देवभूमि खबर

Related articles