निगम ने की 40 नये वार्डों में स्ट्रीट लाइट लगानेे की तैयारी


देहरादून। आचार सहिंता हटने के बाद देहरादून नगर निगम फिर से विकास कार्यो के लिए सक्रिय हो गया है। नगर निगम से जुड़े नए 40 नए वार्डों में स्ट्रीट लाइट लगने के लिए जल्द ही टेंडर होने जा रहा हैं। उसके बाद निगम के नए वार्ड 18 हजार स्ट्रीट लाइट जगमगाते नजर आएंगे। साथ ही पुराने वार्डों में लगी पुरानी सोडियम लाइट्स को बदलकर एलईडी लाइट्स लगाने की कार्य योजना तैयार की जा रही है।
चुनाव के बाद नगर निगम की पहली बोर्ड बैठक में नए 40 नए वार्ड में स्ट्रीट लाइट्स लगाने का प्रस्ताव पास किया गया था, लेकिन बोर्ड बैठक के 10 दिन बाद ही अचार सहिंता लागू कर दी गई थी। आचार सहिंता हटने के बाद अब नगर निगम नए वार्डों में विकास कार्य शुरू करने जा रहा है। निगम द्वारा जल्द ही नए वार्डों में 18 हजार स्ट्रीट लाइट्स लगाएगा। इसके लिए नगर निगम एक हफ्ते के अंदर टेंडर करने जा रहा है। नगर आयुक्त विनय शंकर पांडे ने बताया कि देहरादून नगर निगम में नए 40 वार्ड शामिल हुए थे, जिसके बाद वार्डों का नगर निगम द्वारा सर्वे भी किया गया था। किए गए सर्वे के अनुसार नए वार्डों में लगभग 18 हजार स्ट्रीट लाइट्स लगाने का प्रस्ताव पास किया गया था। उन्होंने कहा कि जल्द ही इसका टेंडर तैयार हो रहा है। इस पर जल्द ही काम शुरू किया जाएगा।

