नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने पैरोल में जेल से बाहर आया शातिर चोर किया गिरफ्तार, चोरी के 04 दोपहिया वाहन बरामद
देहरादून।थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने सरस्वती विहार से अज्ञात व्यक्ति द्वारा दुपहिया वाहन चोरी का खुलासा करते हुए पैरोल में जेल से बाहर आया शातिर चोर को गिरफ्तार किया अभियुक्त से चोरी के 04 दोपहिया वाहन बरामद किये गए।अभियुक्त ले खिलाफ कई थानों में मुकदमा दर्ज हैं
खुद की मोटर साइकिल हौंडा ट्विस्टर को सरस्वती बिहार से अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी करने के सम्बन्ध मे थाना नेहरू कॉलोनी* में लिखित तहरीर दी गयी, उक्त तहरीर पर थाना नेहरू कॉलोनी में अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध चोरी का अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक दीपक द्विवेदी के सुपुर्द की गई। वाहन चोरी के गिरोह को पकड़ने एवं घटनाओं के रोकथाम के लिए कार्य योजना तैयार कर अधीनस्थों को निर्देशित किया गया। जिसके अनुपालन में क्षेत्राधिकारी नेहरू कॉलोनी महोदय के निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक थाना नेहरू कॉलोनी के नेतृत्व में थाना स्तर पर अलग-अलग टीम गठित की गई। गठित पुलिस टीम द्वारा घटना के सफल अनावरण हेतु आने जाने वाले रूट के सीसीटीवी फुटेज एवं घटनास्थल के आस-पास संभावित स्थानों के करीब 35 सीसीटीवी फुटेज संकलित किए गए, साथ ही पूर्व में वाहन चोरी में जेल गए पुराने वाहन चोरों से पूछताछ की गई। इसी क्रम में दिनांक 25/08/21 की रात्रि को पुलिस टीम द्वारा चौकी bypass क्षेत्र से एक शातिर वाहन चोर राजू उर्फ राहुल निवासी पुत्र अशोक कुमार c/o छोटेलाल रेसकोर्स नई बस्ती थाना नेहरू कॉलोनी को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से चोरी की 04 मोटरसाइकिल बरामद हुई। जिनके संबंध में थाना नेहरू कॉलोनी पर मुकदमा अपराध संख्या 349/21, 358/21 व 359/21 धारा 379/ 411 आईपीसी के अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्तगणों को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा
बरामद वाहनों का विवरण uK07BS9715 (पल्सर 220) UK07DG9053 (हौंडा शाइन) UP19F6205 (CD110) UK07AH1819 ( होंडा )
अभियुक्त के नाम पते (1) राजू उर्फ राहुल पुत्र श्री अशोक निवासी c/o छोटेलाल रेस कोर्स नई बस्ती, थाना नेहरू कॉलोनी, उम्र 31 वर्ष
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास इतिहास
(1) मुकदमा अपराध संख्या 116/21 धारा 380/457/41आई0पी0सी0 थाना पटेल नगर
(2) मुकदमा अपराध संख्या 132/21 धारा 380/457/ 411 थाना पटेल नगर
(3) मुकदमा अपराध संख्या 131/13 धारा 3 (1 ) गुंडा अधिनियम थाना पटेल नगर
(4) मुकदमा अपराध संख्या 179 / 14 धारा 304 आईपीसी थाना पटेल नगर
(5) मुकदमा अपराध संख्या 184 / 14 धारा 304 आईपीसी थाना पटेल नगर
(6) मुकदमा अपराध संख्या 260 / 13 धारा 304 आईपीसी थाना पटेल नगर
(7) मुकदमा अपराध संख्या 54 / 11 धारा 379/ 411 आईपीसी थाना बसंत बिहार
(8) मुकदमा अपराध संख्या 88 / 11 धारा 379/411 थाना रायपुर
(9) मकदमा अपराध संख्या 94 / 12 धारा 379/411 आईपीसी थाना कैंट
(10) मुकदमा संख्या 111/12 धारा 379/411 आईपीसी थाना ऋषिकेश
(11) मुकदमा अपराध संख्या 258 / 13 धारा 379/411 आईपीसी थाना कोतवाली नगर
(14) मुकदमा अपराध संख्या 214 / 13 धारा 379/ 411 थाना नेहरू कॉलोनी
(15) मुकदमा अपराध संख्या 221 / 14 धारा 2/3 गैंगस्टर थाना पटेल नगर
(16) मुकदमा संख्या 396/17 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना पटेल नगर
पुलिस टीम (1) उपनिरीक्षक राजेश सिंह, चौकी प्रभारी बाईपास (2) उपनिरीक्षक दीपक दिवेदी चौकी बाईपास (3) कॉन्स्टेबल परवीन भंडारी (4) कॉन्स्टेबल विजय (5) कांस्टेबल आशीष राठी (6) कांस्टेबल चंद्रमोहन

