HTML tutorial
HTML tutorial

पत्रकारों का प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन, धरना दिया

पत्रकारों का प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन, धरना दिया
Spread the love

ललित जोशी, नैनीताल

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में आज सभी पत्रकार प्रशासन के खिलाफ सड़कों पर उतरे। प्रशासन के खिलाफ ये आक्रोश माँ नंदा देवी महोत्सव की कवरेज के लिये पत्रकारों को मंदिर परिसर में जाने से रोका जाना था।

दरअसल बीते रोज नंदाष्टमी की कवरेज करने से कुछ पत्रकारों को प्रशासन द्वारा रोक दिया गया जिसके बाद आज सभी पत्रकारों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुवे नयना देवी मंदिर के सामने हाथों में पोस्टर लेकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान पत्रकारों ने कहा कि प्रशासन पत्रकार उत्पीड़न बंद करें और जिला प्रशासन द्वारा पत्रकारों के लिये क्या गाइड लाइन तय की गई है वो बतायें ताकि पत्रकार नियमानुसार अपनी कवरेज कर सकें और प्रशासन व मीडिया के बीच सामंजस्य बना रहे।
पत्रकारों द्वारा किये जा रहे विरोध के बाद मौके पर पहुँचे एसडीएम विनोद कुमार,पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय थापा, कोतवाल अशोक कुमार व उप निदेशक सूचना योगेश मिश्रा ने पत्रकारों के साथ वार्ता की और तय किया गया कि सूचना विभाग से पत्रकारों की सूची ली जायेगी और कल डोले की कवरेज के लिये उन्ही पत्रकारों को अनुमति दी जायेगी जिनकी लिस्ट सूचना विभाग जारी करेगा।

देवभूमि खबर

Related articles