भाजपा के मनोज, तारा व राहुल बने नगर पालिका के नामित सदस्य
ललित जोशी,नैनीताल
नैनीताल । सरोवर नगरी नैनीताल में कर्मठ व तेज तर्रार भाजपा के तीन कार्य कर्ता को नगर पालिका परिषद में नामित सदस्य नियुक्त कर दिया है।
यहाँ बता दें उत्तराखंड शासन के सहरी विकास अनुभाग ने नैनीताल नगर पालिका में सदस्यों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। आज जारी आदेशों में पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज जोशी, वर्तमान में भाजपा के मंडल मंत्री राहुल पुजारी और तारा राणा को नामित सदस्य नियुक्त किया गया है। अपर सचिव विनोद कुमार सुमन द्वारा आज जारी अधिसूचना में इन तीनो को नगर पालिका नैनीताल के सदस्य के रूप में राजयपाल द्वारा नियुक्ति के आदेश जारी किये गए हैं।तीनों भाजपा सदस्यों की नामित नगर पालिका सदस्य बनने से भाजपा में उत्साह देखा गया।

