चोरी की मोटर साइकिलों के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 12 मोटर साइकिलें बरामद
देहरादून ।पटेलनगर की पुलिस ने चोरी की मोटर साइकिलों के साथ दो शातिर चोर मुज्जमिल पुत्र शकील निवासी गाँव नागला इमरती, थाना कोतवाली रूडकी, जनपद हरिद्वार, उम्र 19 वर्ष।अमजद पुत्र अजमल निवासी गाँव लण्ढौर कस्बा थाना मंगलौर, जनपद हरिद्वार, उम्र 20 वर्ष को गिरफ्तार किया तथा अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 12 मोटर साइकिलें बरामद की । अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जायेगा।
विगत कुछ माह से जनपद में वाहन चोरियों की बढती हुयी घटनाओ की रोकथाम एंव अनावरण हेतु डा0 योगेन्द्र सिंह रावत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने सभी थाना प्रभारियों को कडे दिशा-निर्देश निर्गत किये गये थे, जिसके अनुपालन मे पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देशन में एंव क्षेत्राधिकारी सदर श्री अनुज कुमार के पर्यवेक्षण/मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पटेलनगर प्रदीप कुमार राणा के नेतृत्व मे थाना पटेलनगर पर टीम गठित की गयी थी, उक्त टीम के सदस्य उ0नि0 नवीन जोशी मय पुलिस बल के बाम्बे बाग तिराहा भण्डारी बाग पर 12 जनवरी को रात्रि वाहन चैकिंग कर रहे थे। वाहन चैकिंग के दौरान सहारनपुर रोड की तरफ से समय करीब 22.30 बजे एक मोटर साईकिल सं0 UK07AK 3546 स्पलेन्डर प्लस सामने से आती दिखाई दी, जिसे पुलिस कर्मियों द्वारा हाथ से रोकने का इशारा किया तो मोटर साईकिल सवार द्वारा मोटर साईकिल धीमा कर पुलिस कर्मियों के पास पहुंचते ही अचानक एक्सिलेटर तेज कर भागने का प्रयास किया गया। शक होने पर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियो द्वारा पीछे से मोटर साईकिल पर झपटकर उसे रोक लिया गया । उ0नि0 नवीन जोशी द्वारा मोटर साईकिल सवार से मोटर साईकिल के कागजात मांगते हुये भागने का कारण पूछा तो चालक मोटर साईकिल के कागज दिखाने मे असमर्थ रहा तथा घबराते हुए बताया कि, यह मोटर साईकिल चोरी की है, जिसे मैंने पटेलनगर स्थित इन्फील्ड बुलट मोटर साईकिल के शो रूम के बाहर से चुराया था। आज इसको लेकर मैं अपने घर नागला इमरती जा रहा था, जहाँ पर मैंने चोरी की और भी मोटर साईकिलों को चुराकर खडा किया है। उक्त युवक से उसका नाम पता पूछने पर उसके द्वारा अपना नाम मुज्जमिल पुत्र शकील निवासी गाँव नगला इमरती थाना सिविल लाईन रूडकी जनपद हरिद्वार बताया गया।
उक्त अभियुक्त को मौके से हिरासत में लेकर थाने लाया गया, जहां आरोपी से थानाध्यक्ष द्वारा पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि, काफी समय से मैं मोटर साइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा हूँ तथा मेरे द्वारा अब तक देहरादून व हरिद्वार के विभिन्न स्थानों से 12 मोटर साईकिलें चोरी की गयी हैं। अभियुक्त अमजद पुत्र अजमल निवासी गाँव लण्ढौरा कस्बा व थाना मंगलौर, जनपद हरिद्वार उम्र 20 वर्ष को उसके जुर्म धारा 411/120 बी भादवि से अवगत कराते हुए रूडकी से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर उसके घर लण्ढौरा कस्बा से 05 अन्य मोटर साईकिल बरामद किया गया। पुलिस टीम द्वारा दोनो अभियुक्तों से उनकी निशानदेही पर कुल 11 मोटर साईकिल हीरो होण्डा स्पलेण्डर प्लस बरामद की गयी। दोनो अभियुक्तों से बरामद मोटर साइकिलों में से 02 मोटर साइकिलों के सम्बन्ध मे थाना पटेलनगर तथा 03 मोटर साइकिलों के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर में वाहन चोरी का अभियोग पंजीकृत है। दोनो अभियुक्तगणो के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी की जा रही है, दोनो अभियुक्तों को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।

