मदन लाल के नेतृत्व में अनेक लोग हुए कांग्रेस में शामिल
विकासनगर।राहुल प्रियंका गांधी सेना के विकासनगर स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित बैठक में आज समाजसेवी मदनलाल के नेतृत्व में नवाब गढ़ निवासी अनेक व्यक्ति आज कांग्रेस में हुए शामिल ।
संगठन के शहर अध्यक्ष सोमदत्त जाटव देश प्रेमी के प्रयास से समाजसेवी मदन लाल के नेतृत्व में कई लोग राहुल प्रियंका गांधी सेना में शामिल हुए। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष महेंद्र मित्तल ने मदनलाल को विधानसभा उपाध्यक्ष बनाने की घोषणा की।
इस मौके पर संगठन के प्रदेश महासचिव भास्कर चुग ने कहा की जनता स्थानीय विधायक और भारतीय जनता पार्टी की सरकार से दुखी हो चुकी है।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार की कोई ठोस विकास नीति न होने के कारण लोग लगातार राहुल प्रियंका गांधी सेना में शामिल होकर कांग्रेस को समर्थन देने की घोषणा कर रहे हैं। उन्होंने आज शामिल होने वाले लोगों को आश्वासन दिया कि कांग्रेस की सरकार आने पर लगातार पहले की तरह विकास कार्य सुचारू रूप से शुरू होंगे और जनता की तमाम समस्याएं भी हल की जाएंगी।
मदन लाल के नेतृत्व में राहुल प्रियंका गांधी सेना की सदस्यता लेने वालों में गुरु वरदान गुरदीप सिंह सोनू नरेश सलीम बिलाल मुकेश आदि प्रमुख हैं।
इस मौके पर प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी वीरेंद्र सिंह, इरशाद, जीवन सिंह, शुभम आदि भी मौजूद रहे।

