HTML tutorial
HTML tutorial

श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए चारधाम यात्रा स्थगित रहने तक वर्चुअल दर्शन की व्यवस्था की गई है : सतपाल महाराज

श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए चारधाम यात्रा स्थगित रहने तक वर्चुअल दर्शन की व्यवस्था की गई है : सतपाल महाराज
Spread the love

देहरादून । उत्तराखंड के गढ़वाल हिमालय में स्थित श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट छह माह के लिए मंगलवार तड़के ब्रह्ममुहूर्त में श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए। कोरोना काल में सुरक्षा के तमाम इंतजामों के बीच श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने पर पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर देश-दुनिया के श्रद्धालुओं को बधाई दी।

श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने पर पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज ने सुबह वर्चुअल दर्शन किए। उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अन्य धामों की तरह बद्रीनाथ धाम के कपाट भी खोले गए। रावल, तीर्थ पुरोहित और प्रशासनिक अधिकारियों की सीमित मौजूदगी में पूरे विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मेष लग्न पुष्य नक्षत्र में मंगलवार सुबह सवा चार बजे भगवान बद्री विशाल के पट खोले गए।

मंत्री श्री महाराज ने कहा कि श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए चारधाम यात्रा स्थगित रहने तक वर्चुअल दर्शन की व्यवस्था की गई है। जिससे घर बैठे श्रद्धालु चारधाम के वर्चुअल दर्शन कर सकते हैं। कोरोना से प्रदेश को बचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। स्थिति सामान्य होने के बाद तीर्थयात्रियों व श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित ढंग से चारधाम यात्रा का संचालन किया जाएगा।

देवभूमि खबर

Related articles