HTML tutorial
HTML tutorial

हमारी पहल सोसाइटी रोज खाने के पैकेट तैयार कर थाना नेहरू कॉलोनी और रायपुर में पहुंचा कर बंटवा रही है

हमारी पहल सोसाइटी रोज खाने के पैकेट तैयार कर थाना नेहरू कॉलोनी  और रायपुर  में पहुंचा कर बंटवा रही है
Spread the love

देहरादून। आज पूरा देश कोरोना महामारी से लड़ रहा है। देशभर में जारी 21 दिन के लॉकडाउन के चलते सरकार की तरफ से हर व्यक्ति तक मदद पहुंचाई जा रही है। वहीं, राजधानी देहरादून में कई एनजीओ भी लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। देहरादून में हमारी पहल सोसाइटी नाम का एक एनजीओ गरीब-जरूरतमंदों तक खाना पहुंचाने का काम कर रहा है। हमारी पहल सोसाइटी संस्थान की तरफ से हर रोज जरूरतमंद लोगों के लिए खाने की व्यवस्था की जा रही है। लॉकडाउन के बीच पुलिस-प्रशासन की तरफ से लोगों को खाना बांटने का काम किया जा रहा है। हमारी पहल सोसाइटी संस्थान से जुड़े युवाओं की तरफ से देहरादून के रायपुर थाना और नेहरू कॉलोनी थाने में खाने के पैकेट तैयार कर पहुंचाये जा रहे हैं। संस्थान से जुड़े युवा अजय कुमार ने बताया कि लॉकडाउन के बीच सैकड़ों की संख्या में खाने के पैकेट पुलिस थानों में दिये जा रहे हैं। साथ ही जरूरतमंदों के लिए मास्क बांटने का काम भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लोगों की मदद के लिए हमारा संस्थान पहले भी काम करता रहा है। आपदा की इस घड़ी में हर गरीब तक खाना पहुंचाना ही हमारा लक्ष्य है। वहीं, अन्य युवा विवेक मलिक ने बताया कि खाना बनाते वक्त सभी सावधानियां बरती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि हर रोज खाना तैयार कर रायपुर थाना और नेहरू कॉलोनी थाने में पहुंचाया जा रहा है। इस काम के लिए सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप रावत, अजीत सिंह, आशीष चैधरी, कादिर भी साथ दे रहे है।

देवभूमि खबर

Related articles