पुनर्गठन मंत्री यतीश्वरानन्द ने उत्तर प्रदेश द्वारा देयक एवं दायित्वों तथा कार्मिकों के पुनर आवंटन के लम्बित प्रकरणों पर अधिकारियों से चर्चा की
देहरादून।पुनर्गठन मंत्री यतीश्वरानन्द ने विधान सभा स्थित कार्यालय कक्ष में विभागीय सचिव रंजीत सिन्हा तथा अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक में संज्ञान में लाया गया कि उत्तराखण्ड राज्य एवं उत्तर प्रदेश राज्य के मध्य कई मसलों में सहमति के बाबजूद उत्तर प्रदेश द्वारा देयक एवं दायित्वों तथा कार्मिकों के पुनरावंटन के लम्बित प्रकरणों के निस्तारण की कार्यवाही किया जाना है।
इस सम्बन्ध में मंत्री ने सचिव, पुनर्गठन को निर्देशित किया गया कि शीध्र ही मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड की अध्यक्षता में एक बैठक बुला ली जाय, जिसमें लम्बित प्रकरणों पर विचार-विमर्श के पश्चात उत्तर प्रदेश के साथ बैठक की जायेगी। मंत्री ने शेष लम्बित प्रकरणों की जानकारी भी ली। इस अवसर पर विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहें।
