आईपीएल मैचों में सट्टा लगाते हुए 03 अभियुक्तों को कोतवाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार
देहरादून।नगर पुलिस ने आईपीएल में सट्टा लगाने वाले तीन अभियुक्तों की गिरफ्तार किया है ।पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से सट्टा सामग्री अरब25 लाख रुपए बरामद किए।अभियुक्तों के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0: 297/20 धारा: 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया, जिन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।
पुलिस उपमहानिरीक्षक अरुण मोहन जोशी को विश्वसनीय माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी, कि अजय जयसवाल नाम का एक व्यक्ति, जो पूर्व में भी जुआ व सट्टा खिलाने के आरोप में जेल जा चुका है, वर्तमान में अपने साथियों के साथ अपने घर पर आई0पी0एल0 क्रिकेट मैचों मे आँनलाइन सट्टा खिला रहा है। उक्त सूचना पर पुलिस उपमहानिरीक्षक ने पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में टीम गठित की । गठित टीम द्वारा अजय जयसवाल के सम्बन्ध में सक्रिय सूचना तंत्र से प्राप्त सूचना के आधार पर क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा पुलिस टीम के साथ बैण्ड बाजार खुडबुडा में एक घर पर छापा मारा गया, तो उक्त घर के एक कमरे में चार व्यक्ति बैठे हुए मिले, जो टीवी पर राजस्थान रायल्स तथा दिल्ली कैपिटल्स के मध्य चल रहे आईपीएल क्रिकेट मैच पर आनलाइन सट्टा लगा रहे थे। जिन्हें पुलिस टीम द्वारा मौके पर पकडने का प्रयास किया तो उनमें से एक व्यक्ति अमित गुप्ता उर्फ गुल्ली उर्फ सोनू पुत्र ओंकार शरण निवासी 248 खुड़बुड़ा मौहल्ला देहरादून मौके से भागने में सफल रहा। कमरे में मौजूद तीन अन्य व्यक्तियों अजय जयसवाल पुत्र स्व0सतराम निवासी 1618 खुड़बुड़ा मौहल्ला, देहरादून,हरिओम पुत्र स्वं0 सतराम निवासी 1618 खुड़बुड़ा मौहल्ला ,चिराग चड्डा पुत्र बालकृष्ण चड्डा निवासी 34 खुड़बुड़ा मौह्लाल कोतवाली देहरादून पुलिस टीम द्वारा पकड लिया गया, मौके पर उक्त व्यक्तियों के कब्जे से 2559985/- रू0 नगद, टीवी, मोबाइल, रजिस्टर आदि बरामद हुए, जिन्हें मौके से गिरफ्तार कर बरामद माल को कब्जे पुलिस लिया गया। अभियुक्तों के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0: 297/20 धारा: 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया, जिन्हें आज न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।
पुलिस टीम में श्री शेखर चन्द सुयाल, क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम देहरादून , श्री शिशुपाल सिह नेगी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर देहरादून,श्री बी0एल0 भारती, निरीक्षक/व0उ0नि0 कोतवाली नगर देहरादून ,उ0नि0 नरेश राठौर,उ0नि0 हर्ष अरोडा, प्रभारी चौकी खुड़बुड़ा देहरादून ।उ0नि0 दीपक धारीवाल,उ0नि0 ओमवीर सिह, कोतवाली नगर देहरादून, म0कानि0 दीपा रावत, कोतवाली नगर देहरादून, का0नि0 प्रदीप बिष्ट, कोतवाली नगर देहरादून थे।

