पीएचक्यू जनपदीय प्रकरणों की जांच और विवेचनाओं से असंतुष्ट लोगों की वीडियो कान्फ्रेसिंग से करेगा समाधान

पीएचक्यू जनपदीय प्रकरणों की जांच और विवेचनाओं से असंतुष्ट लोगों की वीडियो कान्फ्रेसिंग से करेगा समाधान
Spread the love

देहरादून।पुलिस मुख्यालय में ऐसे प्रकरणों जिसमे शिकायत कर्ता जनपद पुलिस द्वारा की गई जांच से संतुष्ट न हो ऐसी शिकायतों की जाँच और विवेचनाओं की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से समीक्षा की जाएगी।

अब शिकायतकर्ता एवं जांच अधिकारी को पुलिस मुख्यालय आने की आवश्यकता नहीं होगी। अगले माह 01 जनवरी से प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर 12.00 बजे से 13.00 बजे तक पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड या पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड द्वारा सम्बन्धित जनपद से वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से ऐसी शिकायतों की जांच ,विवेचना की समीक्षा की जाएगी, जिसमें शिकायतकर्ता, जांच अधिकारी और विवेचना अधिकारी द्वारा अपना-अपना पक्ष रखा जाएगा। वीडियो कान्फ्रेसिंग में पुलिस मुख्यालय स्तर पर पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड एवं पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड, जनपद स्तर पर जनपद प्रभारी, पुलिस उपाधीक्षक, थाना प्रभारी, जांच अधिकारी, विवेचना अधिकारी और शिकायतकर्ता मौजूद रहेंगे।

पुलिस महानिदेशक श्री अशोक कुमार ने बताया कि यह व्यवस्था अगले माह 01 जनवरी से लागू होगी। वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से सुनी जाने वाली शिकायतों का निर्धारण स्वयं मेरे एवं पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था और पुलिस अधीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड द्वारा किया जाएगा। इस व्यवस्था से शिकायतकर्ता, जांच अधिकारी एवं विवेचना अधिकारी का भी समय बचेगा और सम्बन्धित प्रकरण या विवेचना की समीक्षा समय से हो पाएगी। जिससे पीड़ित का त्वरित न्याय दिलाने में सहायता होगी।

देवभूमि खबर

Related articles