प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना स्वीकृत हुऐ 7 साल पुल निर्माण अभी तक नहीं हुआ

प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना  स्वीकृत हुऐ 7 साल पुल निर्माण अभी तक नहीं हुआ
Spread the love

रिपोर्ट कृष्णा

समण गांव भिलंग – भिलंगना ब्लॉक की दूसरी बड़ी ग्राम पंचायत समण गांव में पुल निर्माण को लेकर स्थानीय ग्रमीण लगातार प्रयासरत हैं । आपको बता दें समण गांव वही गांव है जिसने बीते विघानसभा चुनाव का बहिष्कार किया है

आपको बता दें कि ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक और विभागीय अधिकारियों को भी कई दफे अपना ज्ञापन के माध्यम व पत्राचार के माध्यम से उन्हें अवगत करा चुके हैं लेकिन उनकी सुध लेने के लिए कोई तैयार नहीं है स्थानीय ग्रामीणों की मानें तो कई दफे गर्भवती महिलाओं को ले जाने में कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं सड़क पूरी तैयार होने के बावजूद भी पुल निर्माण पूरा न होने के कारण स्थानीय लोग संकट के दौर से गुजर रहे हैं स्थानीय लोगों ने कहा है कि अगर पुल निर्माण में लापरवाही बढ़ती जाएगी तो आने वाले कुछ दिनों में निर्माण को लेकर राज्य स्तर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा

देवभूमि खबर

Related articles