भाजपा हमारे 7 विधायक खरीदने की कोशिश कर रही है:सिसोदिया

Spread the love

नई दिल्ली ।एजेंसी।12 मई को लोकसभा चुनाव होने से हैं। इससे पहले आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाकर सनसनी मचा दी है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया है कि भाजपा ने उनके सात विधायकों को खरीदने का प्रयास किया है।

मनीष सिसोदिया ने आगे कहा कि उन्हें दस दस करोड़ में खरीदने की कोशिश की है। इसके अलावा उन्हें और लोभ भी दिए गए हैं। सिसोदिया का आरोप है कि भाजपा जब दिल्ली में हारती दिख रही है तो इस तरह से चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है। इसलिए हम भाजपा से कहना चाहते हैं कि वह इस तरह की कोशिश न करे।

सिसोदिया ने ये आरोप भी लगाया कि पहले भी भाजपा ने इस तरह की कोशिश की हैं। जनता उन्हें मुहतोड़ जवाब देगी। पूछे जाने पर सिसोदिया ने कहा कि उनके पास सुबूत हैं, समय आने पर दिखाएंगे।

देवभूमि खबर

Related articles