भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष और मुंबई अध्यक्ष पद पर नई नियुक्तियों का ऐलान

Spread the love

नई दिल्ली।रावसाहेब दानवे के केंद्र में और आशीष शेलार के फडणवीस सरकार में मंत्री बनने के बाद खाली हो गए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष और मुंबई अध्यक्ष पद पर नई नियुक्तियों का ऐलान मंगलवार को कर दिया गया है। चंद्रकांत दादा पाटील को महाराष्ट्र बीजेपी और मंगल प्रभात लोढ़ा को मुंबई महानगर बीजेपी का अध्यक्ष बनाया गया है। यह नियुक्तियां गृह मंत्री अमित शाह ने की हैं। रावसाहेब ने भी मंगलवार को महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।

इधर, योगी सरकार में परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को यूपी बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद उनके नाम पर मुहर लगी। वे डॉ महेंद्रनाथ पांडेय की जगह लेंगे।

देवभूमि खबर

Related articles