उत्तरांचल प्रधानाचार्य परिषद की समस्यओं का शिक्षा मंत्री ने लिया संज्ञान
देहरादून।देवभूमि खबर। उत्तरांचल प्रधानाचार्य परिषद की बैठक गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज देहरादून में परिषद के अध्यक्ष पीसी सुयाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें पूर्व निर्धारित बैठक के विचारणीय बिंदु पर सर्वप्रथम गत कार्यवाही का प्रदेश महामंत्री एके कौशिक द्वारा वाचन किया गया। तत्पश्चात बैठक के द्वितीय बिंदु जनपदीय सदस्यता शत प्रतिशत बनाए जाने हेतु दो कमेटियों का गठन किया गया जो विद्यालयों के उन्नयन ,वं सभी कार्यरत प्रधानाचार्य को सदस्यता से जोड़ने का कार्य करेंगे, तथा शत-प्रतिशत सदस्यता प्राप्त करेंगे।
कार्यरत प्रधानाचार्य को डाउनग्रेड प्रधानाचार्य पद पर अनुमोदन एवं 7600 ग्रेड वेतन स्वीकृति के संबंध में उत्तरांचल प्रधानाचार्य परिषद नैनीताल के जिलाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौहान एवं प्रांतीय नेतृत्व द्वारा शिक्षा मंत्री को, पूर्व सांसद बलराज पासी के द्वारा अवगत कराया गया कि, प्रधानाचार्यो की 8 बिंदुओं की समस्या पर परिषद के पदाधिकारियों के साथ वार्ता का समय निर्धारित कर निस्तारण शीघ्र करने का कष्ट करें। राजधानी से बाहर होने के कारण दूरभाष पर शिक्षा मंत्री ने दो प्रमुख समस्याओं पर शिक्षा मंत्री के ओएसडी को अति शीघ्र आदेश शासन को भेजने हेतु निर्देशित किया है, जिसमें कार्यरत प्रभारी प्रधानाचार्य को डाउनग्रेड पदोन्नति का अनुमोदन देने के लिए ठोस निर्णय करने तथा अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में भी राजकीय की भांति कक्षा वर्गों का निर्धारण करने हेतु तत्काल निस्तारण करने का आश्वासन दिया है।
अन्य बिंदुओं पर वार्ता के लिए 30 अगस्त को वार्ता का समय दिया है साथ ही आश्वासन दिया है कि सभी बिंदुओं पर जैसे राजकीय की भांति सामूहिक बीमा का लाभ अनुमन्य किए जाने तदर्थ सेवाओं को सेवानिवृत्ति लाभों में जोड़ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति के संबंध में वार्ता के पश्चात समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। जनपदीय देहरादून के निर्वाचन प्रांतीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में निर्विरोध उपस्थित सभी प्रधानाचार्य की सहमति से संपन्न हुआ जिसमें पदाधिकारी निर्वाचित घोषित हुए। अध्यक्ष डॉ एके श्रीवास्तव डीएवी इंटर कॉलेज करनपुर देहरादून, उपाध्यक्ष आलोक गोयल हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज देहरादून, उपाध्यक्ष महिला मीनू वाला डीएवी प्रेम नगर, जिला मंत्री अवतार सिंह चावला गुरु नानक बालक इंटर कॉलेज चुक्कूवाला, कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार पब्लिक इंटर कॉलेज डोईवाला, तथा पांच कार्यकारिणी सदस्यों, शशिधर प्रसाद कुकरेती ललित किशोर शर्मा, गिरीश दत्त सेमवाल, जेपी जगूड़ी, श्रवण कुमार का निर्विरोध निर्वाचित किया गया।

