राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बने सौरभ आहूजा
देहरादून।देवभूमि खबर। राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा ने सौरभ आहूजा को राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। रविवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस पार्टी के उत्तराखण्ड प्रभारी मुरली मनोहर पांडे ने कहा कि सौरभ आहूजा के प्रदेश अध्यक्ष बनने से प्रदेश मे ंपार्टी को मजबूती मिलेगी।
उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य के निर्माण का मुख्य कारण राज्य के युवाओं को रोजगार तथा मूलभूत अधिकारों का ना मिलना था, इसे राज्य का दुर्भाग्य ही कहें कि प्रदेश निर्माण के इतने वर्षो के उपरांत भी प्रदेश के आमजनमानस स्वास्थ, शिक्षा, रोजगार, जैसे मूलभूत अधिकारों से वंचित है। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सौरभ आहूजा ने कहा कि राज्य निर्माण के इतने वर्षों बाद भी सरकारें राज्य में रोजगार तथा शिक्षा के ढांचे को खडा करने मे असमर्थ रही है। जिसके चलते आज राज्य के नौजवान सडकों पर कहीं किताबों तो कहीं रोजगार तो कहीं आमजनमानस बुनियादी सुविधाओं के लिए सडकों पर आंदोलनरत है। उन्हांेने कहा कि एनसीपी राज्य मंे मजबूत विकल्प के रूप में स्वयं को स्थापित करेगा तथा प्रदेश के लाखों युवाओं तथा आमजनमानस के अधिकारों को सुरक्षित करने हेतु राज्य सरकार को चेतायेगा। पत्रकार वार्ता में सौरभ आहूजा, शशि आहुजा, प्रियंका, पुनीत, डिंपल, आशीष बिष्ट, संजीव नेगी, शालिनी धीमान, अमित गुप्ता, रूद्रेश, वीरेंद्र रावत, और कई समर्थक मौजूद रहे। इस मौके पर कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता भी ली।

