देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन ने जताई चिंता

Spread the love

नई दिल्ली।देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन ने चिंता जताई।उन्होंने कहा कि जीडीपी में गिरावट देश मे मन्दी के भंवर में फसने का बहुत बड़ा संकेत है। उन्होंने कहा कि सरकार के कुप्रबंधन के कारण हम आज मन्दी की मार झेल रहे हैं।पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था में आगे बढ़ने की क्षमता है। सरकार को ठोस निर्णय लेने चाहिए।।

भारतीय अर्थव्यवस्था इन दिनों मंदी की मार से जूझ रही है। पिछली तिमाही में भारत की विकास दर 5 प्रतिशत रही थी. जो दिखाती है कि भारत मंदी के जंजाल में फंस गया है।सबसे हैरानी कि बात है कि मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की ग्रोथ सिर्फ 0.6 रही.पूर्व पीएम ने कहा कि घरेलू मांग में निराशा साफ नजर आ रही है और खपत में वृद्धि 18 महीने के सबसे निचले स्तर पर है। नॉमिनल जीडीपी 15 साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है।कर राजस्व में भारी कमी है। मनमोहन सिंह ने कहा, निवेशकों में भारी उदासीनता है।यह आर्थिक सुधार की नींव नहीं है। नौकरियों के अवसर पैदा न होने पर भी मनमोहन सिंह ने मोदी सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि ऑटोमोबाइल सेक्टर में 3.5 लाख नौकरियां जा चुकी हैं. इसी तरह असंगठित क्षेत्र में भी बड़े पैमाने पर लोग नौकरियां खो रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण भारत की स्थिति और दयनीय है।किसानों को सही दाम नहीं मिल रहा और ग्रामीण आय गिर गई है।उन्होंने कहा कि जिस कम महंगाई दर को मोदी सरकार दिखा रही है, उसकी कीमत हमारे किसान और उनकी आय है

देवभूमि खबर

Related articles