अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने पार्टी से दिया इस्तीफा
नई दिल्ली।लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान कांग्रेस में शामिल हुई अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उर्मिला ने कांग्रेस पार्टी में अंदरूनी गुटबाजी का आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा है कि ‘मेरी राजनीतिक और सामाजिक संवेदनाएं बड़े लक्ष्य को हासिल करने के लिए हैं, लेकिन मुंबई कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति के कारण मैं ऐसा कर नहीं पा रही हूं.’
उर्मिला ने अपना इस्तीफा कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को सौंप दी है. इस्तीफे में उन्होंने लिखा है।
‘मैं कांग्रेस पार्टी और उससे जुड़े अन्य पदों से इस्तीफा दे रही हूं. मुझे कांग्रेस के साथ काम करने का मौका देने के लिए धन्यवाद.’
बता दें उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस के टिकट पर मुंबई की सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था. कांग्रेस ने भाजपा प्रत्याशी गोपाल शेट्टी के मुकाबले उन्हें उम्मीदवार बनाया था. हालांकि, गोपाल शेट्टी ने उन्हें 4.6 लाख वोटों ने हरा दिया था।
इससे पहले उर्मिला ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने की वजह से केंद्र सरकार पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था कि जम्मू-कश्मीर में इंटरनेट और टेलीफोन सेवाएं बंद होने के चलते उन्हें अपने ससुराल वालों की खबर नहीं मिल पा रही है. उर्मिला की शादी मोहसिन अख्तर मीर से हुई है. वह कश्मीर से ताल्लुक रहते हैं।

